विश्व
Pak: कश्मीर स्थित जेल से 18 अपराधी सुरक्षाकर्मी पर हमला कर फरार
Sanjna Verma
2 July 2024 12:36 AM IST

x
Islamabadइस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) स्थित एक जेल से कम से कम 18 खतरनाक अपराधी एक सुरक्षाकर्मी पर हमला करने के बाद फरार हो गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फरार कैदियों में से छह को मौत की सजा सुनाई गयी थी। घटना शुक्रवार को रावलकोट जेल में हुई जब एक कैदी ने सुरक्षाकर्मी को पिस्तौल का भय दिखाकर जेल की चाबियां छीन लीं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फरार होने वाले 18 कैदियों में से छह को मौत की सजा सुनाई गयी थी जबकि तीन अन्य कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि फरार होने की कोशिश कर रहे एक अन्य कैदी की गोली लगने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि वह (कैदी) पांच वर्ष कैद की सजा काट रहा था। POLICE ने इलाके में व्यापक खोज अभियान शुरू किया है। इस बीच, अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी और जेल प्रमुख तथा कुछ अन्य अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ अधिकारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
खबर के अनुसार, रावलकोट जेल के उपाधीक्षक समेत सात अधिकारियों को हिरासत में लेकर सुरक्षा उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है। खबर के मुताबिक, सुरक्षा चूक के मद्देनजर Pakistan के कब्जे वाले कश्मीर की सभी जेलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सरकार ने कैदियों के फरार होने के कारणों की जांच के लिए एक न्यायिक आयोग के गठन का अनुरोध किया है।
Tagsकश्मीरजेलअपराधीसुरक्षाकर्मीहमलाफरार KashmirJailCriminalSecurity PersonnelAttackEscapedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





