विश्व

इस साल 18 लाख से अधिक हज यात्रियों ने हज किया: सऊदी अरब

jantaserishta.com
28 Jun 2023 12:23 PM IST
इस साल 18 लाख से अधिक हज यात्रियों ने हज किया: सऊदी अरब
x

फाइल फोटो

रियाद: सऊदी अरब सरकार ने ऐलान किया है कि इस साल 150 से अधिक देशों के 18 लाख से अधिक हज यात्रियों (जायरीनों) ने हज किया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स ने मंगलवार को कहा कि अरब देशों से हज यात्रियों की संख्या 346,000 से अधिक या कुल का 21 प्रतिशत तक पहुंच गई।
एशियाई देशों से 10 लाख से अधिक लोग हज करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे, जो कुल हज यात्रियों का 63.5 प्रतिशत हैं। लगभग 223,000 अन्य यात्री यानी 13.4 प्रतिशत अरब देशों से इतर अफ्रीकी देशों से आए। जनरल अथॉरिटी फॉर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, 36,500 से अधिक हज यात्रियों ने यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अन्य असूचीबद्ध देशों से सऊदी अरब की यात्रा की, जो कुल हज यात्रियों का 2.1 प्रतिशत हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story