विश्व

आलीशान बंगले में रहने का मौका, 13 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

Shiddhant Shriwas
4 Sept 2021 8:49 AM IST
आलीशान बंगले में रहने का मौका, 13 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई
x
ऐसी नौकरी करना कौन नहीं चाहेगा, जिसमें रॉयल जिंदगी जीने को मिले. ऐसी ही एक जॉब माई होम मूव कन्वेयंसिंग ने निकाली है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अच्छी नौकरी, लग्जरी लाइफ, शानदार घर, बड़ी गाड़ियां ये हर किसी का सपना होता है. लेकिन इन सपनों को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. अगर आपसे कहा जाए कि आपको महंगे देश में रॉयल हवेली में रखने की जगह दी जाए जहां स्विमिंग पूल, जिम, खेलने की जगह जैसी सभी लग्जरी सुविधाएं फ्री में मिल जाएं तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है, ऐसी ड्रीम जॉब को कौन छोडना चाहेगा.


मिलेगी 500 पाउंड सैलरी

द सन में छपी एक खबर जे मुताबिक यूके में एक कंपनी Mansion Tester (हवेली की देखभाल करने वाला) पद पर नौकरी निकाल रही है. इस नौकरी में कंपनी सोमेरसेट में ग्रेड-II मनोर होलकोम्बे ने निकाली है. Mansion Tester की जॉब करने वाले को रहने के लिए शानदार घर, स्विमिंग पूल , प्राइवेट जिम और गेम्स की सुविधाओं के अलावा 500 पाउंड सैलरी भी मिलेगी. इस जॉब को दुनिया की सबसे अच्छी जॉब कहा जा सकता है.


13 सितंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

जॉब के लिए इच्छुक लोग 13 सितंबर तक ऑनलाइन इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. इसमें सिलेक्ट होने वाले को 21 से 23 सितंबर के बीच ये हवेली दी जाएगी. इस हवेली में आठ-बेडरूम, पार्क, निजी पूल, हॉट-टब, ट्रीहाउस, बीबीक्यू एरिया, खेल का मैदान, जिम और गेम्स रूम, साथ ही सात बाथरूम हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस घर को आमतौर पर Airbnb पर 1600 से 2200 पाउंड प्रति रात के लिए किराए पर दिया जाता है, वहीं इसकी कीमत £3million है.

ये नौकरी माई होम मूव कन्वेयंसिंग के माध्यम से निकाली गई है. कंपनी के चीफ बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर देव मल्ले ने कहा कि वे फर्म की ऑनलाइन सेवा पर वापस रिपोर्ट करने के लिए भी एक केंडीडेट की तलाश कर रहा हैं. नया घर खरीदना एक सपने को पूरा करने जैसा है. लेकिन ये काफी कठिन भी हो सकता है. घर खरीदने के लिए सभी नियम कानूनों को देखना पड़ता है.

Next Story