विश्व

ऑपरेशन खत्म: आतंकियों ने होटल पर किया था कब्जा, 15 मौतें हुई

jantaserishta.com
20 Aug 2022 11:54 AM IST
ऑपरेशन खत्म: आतंकियों ने होटल पर किया था कब्जा, 15 मौतें हुई
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मोगादीशू: सोमालिया की राजधानी मोगादीशू में आतंकवादियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को सफलता मिल गई है। खबर है कि होटल हयात को आतंकियो के कब्जे से आजाद करा लिया गया है। आंकड़े बताते हैं कि इस दौरान करीब 15 लोगों की मौत हुई। इस हमले की जिम्मेदारी अल-कायदा से जुड़े अल-शबाब ने ली थी। फिलहाल, विस्फोटकों के लिए होटल की तलाशी जारी है। वहीं, बंधक बने लोगों को छुड़ा लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल कायदा से जुड़े अल शबाब ने मोगादीशू में होटल हयात पर हमला कर दिया था। आतंकियों ने गोलीबारी से पहले दो कार धमाकों को अंजाम दिया था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'दो कार बम के जरिए होटल हयात को निशाना बनाया गया। एक होटल के बैरियर के पास लगा और इसके बाद एक धमाका होटल के गेट पर हुआ। हमारा मानना है कि लड़ाके होटल के अंदर हैं।'
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुरक्षा अधिकारी अब्दुकादिर हसन ने बताया कि सुरक्षाबलों और हमलावरों के बीच गोलीबारी जारी है। खास बात है कि हयात मोगादीशू के लोकप्रिय इलाकों में से एक है। यहां कई होटल मौजूद हैं, जिसमें सरकार के बड़े अधिकारियों और आम नागरिकों आना जाना रहता है।
खबर है कि आतंकवादी हमले के बीच स्पेशल पुलिस यूनिट ने दर्जनों लोगों को बचा लिया है। इसमें होटल का स्टाफ और कुछ मेहमान शामिल है। कहा जा रहा है कि हमले के वक्त होटल में सरकारी बैठक चल रही थी। सोमालिया में अल-शबाब बीते कई सालों से सरकार के खिलाफ सक्रिय है। इस आतंकी संगठन का सोमालिया के दक्षिण और मध्य क्षेत्र में खासा नियंत्रण है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story