विश्व

सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, 27 घायल

Rani Sahu
30 March 2024 10:16 PM IST
सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, 27 घायल
x
यांगून । मध्य म्यामांर के मांडले क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई और 27 अन्य लोग घायल हुए हैं।बचाव अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मिकटीला कस्बे में तड़के करीब 04:20 बजे घटित हुई। हादसे के समय एक कार एक साइकिल से टकरा गई और फिर कपड़ा फैक्ट्री के कर्मचारियों को ले जा रहे दूसरे वाहन से टक्कर मार दी। एक अधिकारी क्याव ने कहा, साइकिल सवार महिला की मौत हो गई और दोनों वाहनों के कुल 27 लोग घायल हो गए।
Next Story