विश्व

दुनिया में एक ऐसा गांव, जहां पर सबसे अधिक जीती हैं महिलाएं, जानिए क्या है रहस्य

Shiddhant Shriwas
18 Oct 2021 4:54 AM GMT
दुनिया में एक ऐसा गांव, जहां पर सबसे अधिक जीती हैं महिलाएं, जानिए क्या है रहस्य
x
इस दुनिया में हर इंसान चाहता है कि वह ज्यादा समय तक जिंदा रहे, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी, चिंता और दूसरी वजहों से उसका यह सपना अधूरा रह जाता है

इस दुनिया में हर इंसान चाहता है कि वह ज्यादा समय तक जिंदा रहे, लेकिन भागदौड़ भरी जिंदगी, चिंता और दूसरी वजहों से उसका यह सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन इस दुनिया में एक ऐसा गांव है जहां पर रहने वालों की उम्र ज्यादा होती है। जी हां यह बिल्कुल सच है। आईए जानते हैं उस जगह के बारे में और इसके पीछे क्या है रहस्य...

हम जिस गांव की बात कर रहे हैं वह इंग्लैंड में है। यहां पर स्थित डेटलिंग और थर्नहैम केंट में मौजूद दोनों ही गांवों में लोग अप्रत्याशित रूप से अधिक उम्र तक जीवित रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों गांवों की महिलाओं की औसत उम्र 95 वर्ष है। यहां पर पुरुष के मुकाबले महिलाएं अधिक जीती हैं। अगर पूरे ब्रिटेन की बात की जाए, तो यहां पर लोगों की औसत आयु 83 वर्ष है। इंग्लैंड के इन दोनों गांवों में महिलाएं की उम्र 12 साल ज्यादा होती है जबकि यहां पर पुरुष कम से कम 86 साल तक जीते हैं।

आपको जानकर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन इंग्लैंड में इस गांव के लोग सबसे अधिक समय तक जिंदा रहते हैं। इस गांव में पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करने पर बैन है। इस गांव के लोग इतने जागरुक हैं कि देशभर में यह प्रतिबंध लगाने के सात पहले ही यहां पर पब्स और वर्कप्लेस पर स्मोकिंग करना बैन हो गया था।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेटलिंग गांव नॉर्थ डाउन्स के टीलों के पास स्थित है जहां पर करीब 800 लोगों की आबादी है। इस गांव के कई लोगों का नाम ब्रिटेन के सबसे बुजुर्ग लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया है। इस गांव की महिलाओं की औसत आयु 95 साल है, तो वहीं ब्रिटेन में लोगों की औसत उम्र सिर्फ 83 साल है।

बताया जाता है कि इस गांव के लोग अपने स्वास्थ को लेकर काफी जागरुक हैं। अपने स्वास्थ्य का बेहतर तरीके से ध्यान रखते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गांव में ही 8 डॉक्टर हैं। इसकी वजह से लोगों को आसानी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल जाती हैं। गांव में प्राकृतिक जलाशय है जिससे यहां के लोगों को पानी मिलता है। इसके चलते यहां पर साफ पानी की भी कोई समस्या नहीं है।


Next Story