
x
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तानी सेना ने देश के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में एक अभियान चलाया, जिसमें चार आतंकवादी मारे गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज ऑफ पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने शनिवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बन्नू के जानी खेल इलाके में एक खुफिया अभियान चलाया।
आईएसपीआर ने कहा, ऑपरेशन के दौरान, सैनिकों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। सैनिकों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक की मौत हो गई।
आईएसपीआर ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए, जो सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियों और निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल थे।
गोलीबारी के बाद, सुरक्षा बलों ने किसी अन्य आतंकवादी को खत्म करने के लिए तलाशी और सफाई अभियान शुरू किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





