
x
DEMO PIC
इस्लामाबाद (आईएएनएस)| पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत हो गई। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बुधवार को बयान में कहा कि यह घटना उत्तरी वजीरिस्तान जिले में हुई, जहां आतंकवादियों ने पोलियो टीम के सदस्यों पर गोलीबारी कर पोलियो उन्मूलन अभियान को बाधित करने का प्रयास किया। बयान में कहा गया है, पाकिस्तान के सुरक्षा बल आतंकवाद के खतरे को खत्म करने के लिए दृढ़ हैं और हमारे बहादुर सैनिकों के ऐसे बलिदान, हमारे संकल्प को और मजबूत करते हैं।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पांच साल से कम उम्र के 3.5 मिलियन से अधिक बच्चों को टीके लगाने के उद्देश्य से प्रांत के 12 जिलों में पांच दिवसीय पोलियो रोधी अभियान सोमवार को शुरू हुआ। डब्ल्यूएचओ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2021 से पाकिस्तान में रिपोर्ट किए गए सभी नए पोलियो मामले खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिणी हिस्से में सात जिलों से हैं।
Tagsपाकिस्तानखैबर पख्तूनख्वा प्रांतपोलियो टीम पर हमलापोलियो टीमPakistanKhyber Pakhtunkhwa provincePolio team attackedPolio team
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





