विश्व

2022 में एक-चौथाई इराकी आबादी गरीबी रेखा के नीचे: मंत्रालय

jantaserishta.com
8 Jan 2023 8:49 AM IST
2022 में एक-चौथाई इराकी आबादी गरीबी रेखा के नीचे: मंत्रालय
x
बगदाद (आईएएनएस)| इराकी योजना मंत्रालय ने कहा है कि 2022 में देश में गरीबी दर 25 फीसदी थी। इराकी आधिकारिक समाचार एजेंसी के मुताबिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल-जहरा अल-हिंदवी ने कहा, उच्च गरीबी दर कई कारणों से है, इसमें 2020 और 2021 के दौरान कोरोनोवायरस महामारी के नतीजे और तेल की कीमतों में गिरावट के कारण आया आर्थिक संकट शामिल हैं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा कि सरकार ने कमजोर और गरीबों की सहायता के लिए कई उपाय किए। जैसे कि सामाजिक देखभाल से जुड़े लोगों का वेतन बढ़ाना और इराकी परिवारों को बुनियादी खाद्य सामग्री प्रदान करने वाली राशन कार्ड प्रणाली में सुधार करना।
2017 के अंत में इस्लामिक स्टेट समूह की हार के बाद से इराक में समग्र सुरक्षा स्थिति में अपेक्षाकृत सुधार हुआ है। लेकिन राजनीतिक और सुरक्षा विकृतियों, आर्थिक अस्थिरता, उच्च बेरोजगारी के कारण सामाजिक अशांति, सार्वजनिक सेवाओं में कमी और लगातार निम्न जीवन स्तर सहित महत्वपूर्ण चुनौतियां बनी हुई हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story