विश्व

अमेरिका में एच5एन1 से एक व्यक्ति की मौत: डब्ल्यूएचओ

jantaserishta.com
25 Nov 2026 8:32 AM IST
अमेरिका में एच5एन1 से एक व्यक्ति की मौत: डब्ल्यूएचओ
x
जिनेवा: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अमेरिका के वाशिंगटन में एच5एन1 वायरस से इंसानों के संक्रमित होने की पुष्टि की है। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि संगठन के मुताबिक आम जनता को इससे कोई खास खतरा नहीं है।
ये मामले 16 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच सामने आए। इनमें से एक मौत का मामला भी है, जो संक्रमित डेयरी पशुओं या उनसे दूषित वातावरण के संपर्क में आने के बाद हुई पहली दर्ज मौत है। ये तीनों मामले वयस्कों के हैं, जो वाशिंगटन राज्य की याकिमा काउंटी में डेयरी पशु फार्मों पर काम करते थे। इन फार्मों के डेयरी पशुओं में हाल ही में यह वायरस पाया गया था। वायरस के संपर्क में आए लोगों और उनके करीबी संपर्कों की जांच और निगरानी की जा रही है।
डब्ल्यूएचओ का कहना है कि बर्ड फ्लू वायरस मुख्य रूप से जानवरों में फैलते हैं और इंसानों को बहुत कम संक्रमित करते हैं। हालांकि, संक्रमित जानवरों या दूषित वातावरण के संपर्क में आने पर इंसानों में भी कभी-कभार संक्रमण हो सकता है।
'इंटरनेशनल हेल्थ रेगुलेशंस' (अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियम) के तहत, इन्फ्लूएंजा ए वायरस के किसी नए सबटाइप से इंसानों में होने वाले संक्रमण को एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य घटना माना जाता है, जिसकी सूचना डब्ल्यूएचओ को देना अनिवार्य है।
फिलहाल, संगठन का मानना ​​है कि काम के दौरान वायरस के संपर्क में आने वाले लोगों के लिए संक्रमण का जोखिम 'कम से मध्यम' स्तर का है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि जैसे-जैसे और जानकारी सामने आएगी, स्थिति बदल सकती है। संगठन इन वायरसों और वैश्विक महामारी की स्थिति पर लगातार कड़ी नजर रखे हुए है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, बर्ड फ्लू वायरस से इंसानों में होने वाला संक्रमण कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकता है। इसमें आंखों में हल्की सूजन (कंजंक्टिवाइटिस) और श्वसन तंत्र के ऊपरी हिस्से से जुड़े लक्षणों से लेकर, जानलेवा और गंभीर स्थितियां तक ​​शामिल हो सकती हैं।
एच5एन1 बर्ड फ्लू, इन्फ्लूएंजा ए वायरस का एक सबटाइप है। यह मुख्य रूप से जंगली और पालतू पक्षियों को संक्रमित करता है, लेकिन कभी-कभी स्तनधारी जीवों (मैमल्स) में भी फैल सकता है, जिनमें इंसान भी शामिल हैं।
हालांकि अभी सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर जोखिम कम है, फिर भी यूएस सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। साथ ही, यह जानवरों के संपर्क में आए लोगों की निगरानी के लिए विभिन्न राज्यों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
TagsWHO
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story