विश्व
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला, संक्रमितों की संख्या 7,622
Rounak Dey
3 Oct 2021 6:43 AM GMT
x
जिनमें से 1.53 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोविड-19 का एक नया मामला आने से रविवार को संक्रमितों की संख्या 7,622 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गई।
केंद्रशासित प्रदेश में नौ मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 7,484 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक कुल 129 मरीजों की मौत हुई है।
बुलेटिन के मुताबिक अब तक 5.5 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई है। केंद्रशासित प्रदेश में 2.89 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है जिनमें से 1.53 लाख लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।
Next Story