
x
तेहरान (आईएएनएस)| ईरान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत कोहगिलुयेह और बोयर-अहमद में एक तेल और गैस कंपनी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी। गछसरन काउंटी में गछसरन तेल और गैस उत्पादक कंपनी के एक कर्मचारी ने हमला किया, जो कंपनी के रासायनिक कार्यालय में घुस गया और अन्य कर्मचारियों पर गोली चलानी शुरू कर दी।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
नैफ्टनलाइन समाचार एजेंसी के अनुसार हमलावर कंपनी में अपने स्थानांतरण से असंतुष्ट था और उसने अपने प्रबंधकों के साथ झगड़े के बाद हमले को अंजाम दिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





