
x
वॉशिंगटन (आईएएनएस)| अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा में एक चिकित्सा केंद्र के अंदर हुई गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गईं। चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई।
हमलावर की पहचान 24 वर्षीय डियोन पैटरसन के रूप में हुई है, जो अभी फरार है।
अधिकारी संदिग्ध तथा अन्य पीड़ितों की तलाश कर रहे हैं।
अटलांटा पुलिस विभाग ने कहा कि बुधवार को चिकित्सा केंद्र के अंदर गोली चलाने वाले शूटर की तलाश जारी है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोब काउंटी पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि रिपोर्ट मिली है कि संदिग्ध घटना को अंजाम देने के बाद वहां गया हो, इसलिए अधिकारी उसकी तलाश कर रहे हैं।
पुलिस विभाग ने भी लिखा है कि अटलांटा की सीमा से सटे कोब काउंटी के कुछ हिस्सों में पुलिस बल की उपस्थिति सामान्य से ज्यादा दिखाई दे सकती है।
पैटरसन ने कथित तौर पर अटलांटा चिकित्सा केंद्र की 11वीं मंजिल पर एक प्रतीक्षालय में पांच लोगों को गोली मार दी, जिनमें सभी महिलाएं थीं। पीड़ितों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
Tagsअमेरिकाअटलांटाचिकित्सा केंद्र में गोलीबारीगोलीबारीAmericaAtlantashooting at the medical centershooting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





