विश्व

अफगानिस्तान में खदान में विस्फोट में एक की मौत

Rani Sahu
18 Jun 2023 1:59 PM IST
अफगानिस्तान में खदान में विस्फोट में एक की मौत
x
मैदान शार (आईएएनएस)| अफगानिस्तान के पूर्वी वारदक प्रांत में एक खदान में विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक प्रांतीय पुलिस अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कहा कि शनिवार दोपहर, एक अफगान स्ट्रीट वर्कर वर्दक प्रांत की राजधानी मैदान शार शहर की सड़कों पर कचरा जमा कर रहा था, तभी कचरे के बीच छिपा एक विस्फोटक फट गया, जिससे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
अफगानिस्तान के पश्चिमी घोर प्रांत में पिछले सोमवार को इसी तरह की एक दुर्घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।
--आईएएनएस
Next Story