विश्व

गोलीबारी में एक की मौत पांच घायल, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी

Teja
27 Nov 2022 6:09 PM GMT
गोलीबारी में एक की मौत पांच घायल, पुलिस प्रवक्ता ने दी जानकारी
x

जॉर्जिया। अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में अटलांटा शहर के एक शॉपिंग एरिया के निकट हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि पांच घायल हो गये हैं। स्थानीय पुलिस प्रवक्ता जरमेन डीयरलव ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रेस को इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शनिवार स्थानीय समयानुसार आठ बजे के आस पास यह घटना हुई जब सुरक्षा कर्मियों और ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारियों को उद्दडंता दिखाते और कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करते कुछ लोगों का एक झुंड अटलांटा स्टेशन के बाहर मिला। यह लोग 17 स्ट्रीट में घुस गये और इसके बाद बोलचाल में हुई गरमागरमी के बीच उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि पांच घायलों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस गोलीबारी को अंजाम देने वाले लोगों में सभी 15 से 20 वर्ष की आयुवर्ग के थे। डियरलव ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है ताकि गोलीबारी को अंजाम देने वालों को पहचाना जा सके। पुलिस का मानना है कि गोली चलाने वाले दो लोग थे।

Next Story