विश्व

गोलन हाइट्स में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक घायल

jantaserishta.com
22 Aug 2023 8:27 AM IST
गोलन हाइट्स में बारूदी सुरंग विस्फोट में एक घायल
x
यरूशलम: जॉर्डन सीमा के पास इजरायल के कब्जे वाले गोलन हाइट्स में गलती से बारूदी सुरंग फटने से इजराइल का एक नागरिक घायल हो गया। इजरायली सेना ने ये जानकारी दी है। सेना ने सोमवार को एक बयान में कहा कि एक सैन्य इंजीनियरिंग वाहन बुनियादी ढांचे के काम के दौरान एक बारूदी सुरंग से टकरा गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इलाके में पुरानी बारूदी सुरंगों को हटाने का काम करते समय विस्फोट हो गया जिसमें इजराइल का एक नागरिक घायल हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story