विश्व

स्टॉकहोम में गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल

Rani Sahu
11 Jun 2023 9:00 AM GMT
स्टॉकहोम में गोलीबारी में एक की मौत, तीन घायल
x
स्टॉकहोम (आईएएनएस)| दक्षिणी स्टॉकहोम में फारस्टा सेंट्रम के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। स्वीडिश पुलिस ने यह जानकारी दी। स्वीडिश पुलिस ने शनिवार को एक प्रेस बयान में कहा कि घटना के संबंध में दो गिरफ्तारियां की गईं। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार की घटना से स्टॉकहोम क्षेत्र में 24 घंटे से भी कम समय में गोलीबारी में मरने वालों और घायलों की संख्या बढ़कर सात हो गई है।
स्वीडिश पुलिस द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान देश भर में हुई 144 गोलीबारी की घटनाओं में 18 लोग मारे गए और 41 घायल हुए।
इस अवधि के दौरान दस मौतें स्टॉकहोम क्षेत्र में दर्ज की गईं।
पिछले साल, स्वीडन में गोलीबारी में 62 लोगों की मौत हुई। स्वीडिश पुलिस के अनुसार, अधिकांश गोलीबारी गिरोहों से संबंधित हैं।
--आईएएनएस
Next Story