विश्व
न्यूयॉर्क में पार्किंग गैराज गिरने से एक की मौत, 5 घायल
jantaserishta.com
19 April 2023 9:13 AM IST

x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| न्यूयॉर्क शहर के लोअर मैनहट्टन में एक पार्किंग गैराज के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने मंगलवार दोपहर ट्वीट किया, अफसोस की बात है कि हमने एक जान गंवाई। हम साइट पर तलाश जारी रख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि मलबे में और लोग न दबे हों।
पांच अन्य लोगों को पहले ही बचा लिया गया।
न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से लगभग 800 मीटर की दूरी पर एन स्ट्रीट पर चार मंजिला इमारत मंगलवार दोपहर बाद 4 बजे के बाद आंशिक रूप से ढह गई, जिससे कम से कम एक कर्मचारी की मौत हो गई और इमारत में मौजूद पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने घटनास्थल पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
न्यूयॉर्क अग्निशमन विभाग ने सभी लोगों को इमारत से बाहर जाने का आदेश दिया था और साइट की जांच के लिए एक रोबोटिक्स यूनिट को तैनात किया।
पेस यूनिवर्सिटी ने घोषणा की, कि आसपास की दो इमारतों को खाली करा लिया गया है और सभी कक्षाएं रद्द कर दी गई हैं।
पेस यूनिवर्सिटी के छात्र लियाम गेता ने एबीसी न्यूज से जुड़े एक सहयोगी को बताया, इमारत का ढहना भूकंप जैसा महसूस हुआ था। उन्होंने बतायाा कि उन्होंने तेज शोर और गड़गड़ाहट सुनी, और फिर हम सभी को निकाल लिया गया।
Tagsन्यूयॉर्कपार्किंग गैराजमेयर एरिक एडम्सन्यूयॉर्क मेयरNew YorkParking GarageMayor Eric AdamsNew York Mayor
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





