विश्व

भयंकर तूफान में एक की मौत, 24 घायल

jantaserishta.com
20 Jun 2023 9:05 AM IST
भयंकर तूफान में एक की मौत, 24 घायल
x
लॉस एंजेलिस: अमेरिकी राज्य मिसिसिपी में तेज तूफान के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब दो दर्जन लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि जैस्पर काउंटी में हताहतों की संख्या दर्ज की गई है और एजेंसी 18-19 जून के तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए काउंटियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
एजेंसी ने कहा, सेंट्रल मिसिसिपी में 49 हजार से ज्यादा लोग बिजली के बिना रहे। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिसिसिपी के गवर्नर टेट रीव्स ने एक ट्वीट में कहा कि दक्षिणी अमेरिकी राज्य में रात भर तूफान चला। गवर्नर के अनुसार, इमरजेंसी क्रू अतिरिक्त खोज और बचाव मिशन में जुटे हैं और उन क्षेत्रों में ड्रोन के साथ तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का आकलन कर रहे हैं, जहां बिजली की लाइनें गिरने के कारण वाहन से जाना असंभव है।
मिसिसिपी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने एक ट्वीट में चेतावनी दी कि दक्षिण मिसिसिपी में सोमवार दोपहर बाद मौसम बदलने वाला है। लोगों से सावधान रहने का आग्रह किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story