विश्व

TikTok App को मिला एक बार फिर झटका, पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंद

Nilmani Pal
21 July 2021 12:45 PM GMT
TikTok App को मिला एक बार फिर झटका, पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंद
x
पाकिस्तान ने चीन को झटका दिया है। चीन के स्वामित्व वाले TikTok ऐप पर पाकिस्तान ने एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है।

पाकिस्तान ने चीन को झटका दिया है। चीन के स्वामित्व वाले TikTok ऐप पर पाकिस्तान ने एक बार फिर प्रतिबंध लगा दिया है। बुधवार को पाकिस्तान में आपत्तिजनक सामग्री परोसने के आरोप में टिकटॉक ऐप को बैन कर दिया गया है। चीन के इस ऐप ने अपने विवादित कंटेंट को लेकर कई धार्मिक एक्टिविस्टों और प्रशासन से लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी। पाकिस्तान की एक अदालत के आदेश के बाद इससे पहले इसी महीने दो दिन के लिए इस ऐप को बैन किया गया था। हालांकि, यहां कई वकील देश में सरकारी सेंसरशिप और पाकिस्तान की इंटरनेट और मीडिया पर नियंत्रण बनाने को लेकर समय-समय पर आलोचना करते रहते हैं।

चाइनीज ऐप टिकटॉक को बैन करने को लेकर यहां टेलिकॉम अथॉरिटी ने कहा है कि 'यह एक्शन इसलिए लिया गया क्योंकि टिकटॉक पर लगातार आपत्तिनजक सामग्रियां अपलोड की जा रही थीं और शिकायत के बावजूद भी कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा था।' बहरहाल इस प्रतिबंध को लेकर टिकटॉक के जनप्रतिनिधि की तरफ से अभी कुछ भी नहीं कहा गया है।
बता दें कि पाकिस्तान में टिकटॉक के उपयोगकर्ता बड़े पैमाने पर मौजूद हैं। कई लोग यहां इस ऐप का इस्तेमाल ऑनलाइन सामान बेचने के लिए भी करते हैं। हालांकि पाकिस्तान में टिकटॉक की आलोचना भी होती है। टिकटॉक पर गंदी साग्रियां और LGBTQ कंटेंट परोसने के आरोप लगते हैं। जून के महीने में टिकटॉक ने करीब 6 मिलियन वीडियो को डिलीट किया था। यह कार्रवाई आम यूजर्स और अधिकारियों की शिकायत के बाद की गई थी।
Next Story