
x
Beijing बीजिंग: चीन के राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रीय चार्जिंग अवसंरचना निगरानी और सेवा मंच में शामिल 53,300 हाईवे चार्जिंग पाइल्स के आंकड़ों के आधार पर, वसंत महोत्सव की छुट्टी के पहले दिन (15 फरवरी) राष्ट्रीय हाईवे पर चार्जिंग वॉल्यूम 152.805 लाख किलोवाट-घंटे तक पहुंच गया, जो साल-दर-साल 116.32 फीसदी की बढ़ोतरी है।
इसके अलावा, वसंत महोत्सव की छुट्टी से पहले आखिरी वर्किंग डे (14 फरवरी) को, राष्ट्रीय हाईवे चार्जिंग वॉल्यूम 160.269 लाख किलोवाट-घंटे तक पहुंच गया, जिसमें साल-दर-साल 62.06 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वर्तमान में, चीन में चार्जिंग की मांग लगातार बढ़ रही है। हाईवे सर्विस एरिया में चार्जिंग सुविधाएं आम तौर पर ठीक से चल रही हैं, जो इस वर्ष वसंत महोत्सव की 9 दिनों की छुट्टियों में घर लौटने और यात्रा करने के लिए लोगों की ऊर्जा जरूरतों को अच्छी तरह से पूरा कर सकती हैं।
Tagsचीन राष्ट्रीय ऊर्जा प्रशासनवसंत महोत्सवहाईवे चार्जिंग वॉल्यूमइलेक्ट्रिक वाहनचार्जिंग पाइल्ससाल-दर-साल बढ़ोतरीईवी चार्जिंगबीजिंगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





