विश्व

पेले के निधन पर ओबामा ने कहा, उन्होंने लोगों को साथ लाने के लिए खेल की शक्ति को समझा

jantaserishta.com
30 Dec 2022 11:43 AM IST
पेले के निधन पर ओबामा ने कहा, उन्होंने लोगों को साथ लाने के लिए खेल की शक्ति को समझा
x
न्यूयॉर्क (आईएएनएस)| अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ब्राजील के साओ पाउलो में किंग पेले के निधन पर शोक जताया। ओबामा ने ट्विटर पर फुटबाल दिग्गज के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए कहा, पेले सुंदर खेल खेलने वाले महानतम खिलाड़िय़ों में से एक थे। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और उन सभी के साथ हैं जो उन्हें प्यार करते थे और उनकी प्रशंसा करते थे।
हालांकि, सबसे शानदार श्रद्धांजलि इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर गैरी लाइनकर की ओर से आई, जो अपने समय में गोल्डन बूट विजेता थे और अब बीबीसी के प्रेजेंटर हैं।
लाइनकर ने ट्वीट किया, "पेले का निधन हो गया है। उन्होंने एक ऐसा खेल खेला जो केवल कुछ चुने हुए लोग ही खेल पाए। तीन बार उन्होंने उस खूबसूरत पीली शर्ट में सबसे प्रतिष्ठित सोने की ट्रॉफी उठाई। हो सकता है कि वह हमें छोड़ गए लेकिन उनके पास हमेशा फुटबॉल की अमरता रहेगी। आरआईपी पेले।"
नॉर्वे और मैनचेस्टर सिटी फुटबॉल स्टार एलिर्ंग हालैंड ने भले ही नौ शब्द ट्वीट किए हों, लेकिन उन्होंने यह सब कहा, आप किसी भी खिलाड़ी को जो कुछ भी करते देखते हैं, वह पेले ने पहले ही कर लिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story