विश्व
आंतकवादी का आरोप लगाने पर...व्यक्ति ने अदालत में काट डाला अपना गला, मौत
Rounak Dey
18 May 2021 2:24 AM GMT
x
से हिरासत में लिया जाने वाला था।
आतंकवाद समेत दो आरोपो का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने दोषी पाए जाने के कुछ पलों बाद ही गला रेत कर अपनी जान दे दी। अदालत का फैसला सुनने के बाद व्यक्ति ने यह खतरनाक कदम उठाया। अदालत में मौजूद कई लोगों ने इस घटना को देखा। वहां मौजूद सुरक्षा अधिकारियों ने आरोपी को बचाने की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहे और मौके पर ही आदमी की मौत हो गई।
अमेरिका के नॉर्थ डकोटा के फार्गो में एक मुकदमें का सामना कर रहे एक व्यक्ति ने अदालत में ही अपना गला काट लिया और वहीं मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया।
बता दें कि इस घटना से पहले अदलात उसके खिलाफ फैसला सुना चुकी थी और उसे दोषी पाया था। यह व्यक्ति आंतकवाद के आरोप का सामना कर रहा था। यूएस मार्शल कार्लसन ने कहा कि आदमी के पास प्लास्टिक का कोई नुकील उपकरण था।
कार्लसन ने कहा कि जूरी ने अदालत कक्ष छोड़ दिया था, लेकिन अमेरिकी जिला न्यायाधीश पीटर वेल्टे, अदालत के कर्मचारी और अन्य ने इस घटना को देखा। कोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों और डिप्टी मार्शल ने कोर्ट रूम में उस व्यक्ति जान बचाने के प्रयास किए।
बता दें कि आरोपी दो आरोपों का सामना कर रहा था एफबीआई के प्रवक्ता केविन स्मिथ ने कहा कि व्यक्ति को एक आरोप से बरी कर दिया गया था और दूसरे आरोप में दोषी पाया गया था, और उसे हिरासत में लिया जाने वाला था।
Rounak Dey
Next Story