विश्व

OMG! अनजान लोगों पर पैसे लुटाता है ये इंसान

jantaserishta.com
11 July 2022 4:33 PM IST
OMG! अनजान लोगों पर पैसे लुटाता है ये इंसान
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC

नई दिल्ली: मां के एक मैसेज को अनजान लोगों तक पहुंचाने के लिए एक बुजुर्ग शख्‍स ने लाखों रुपए खर्च कर डाले. इस शख्‍स की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, ये बुजुर्ग शख्‍स अनजान लोगों को पैसे देते हैं. जिन लोगों को वो पैसे देते हैं उन लोगों से उम्‍मीद करते हैं कि वे सभी 'प्रेम के संदेश' को फैलाएंगे.

बुजुर्ग व्‍यक्ति इस संदेश को आगे बढ़ाने के लिए, 10 लाख रुपये से ज्‍यादा खर्च कर चुके है. यह सब वह अपनी मां के 'अंतिम मैसेज' की खातिर कर रहे हैं. क्‍योंकि मां ने उनसे अंतिम समय में कहा था- सभी से प्‍यार करो... अब इसी संदेश का वह अपने तरीके से प्रचार-प्रसार कर रहे हैं.
बुजुर्ग की कहानी 9 जुलाई को केविन केट नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर की. केविन केट एक ऐड मेकर हैं. उन्‍होंने अपने ट्वीट में शख्‍स का फोटो पोस्‍ट किया, लिखा- रविवार को यह बुजुर्ग व्‍यक्ति रेस्‍टोरेंट के एक टेबल पर बैठे थे, उनके पास में कैश था, कई कागज के टुकड़े थे. इन कागज के टुकड़ों पर लिखा हुआ था, 'सभी से प्‍यार करो'.
जब केविन ने बुजुर्ग व्‍यक्ति से पूछा कि आप इन पैसों का क्‍या करते हैं? इस पर उन्‍होंने कहा कि वह लोगों को 1 डॉलर (करीब 79 रुपए) से लेकर 5 डॉलर (396 रुपए) तक देते हैं. साल 2014 से ही वे ऐसा कर रहे हैं. अब तक 10 लाख रुपए दे चुके हैं. इन सभी अनजान लोगों से उनकी मुलाकात वेफल हाउस (फ्लोरिडा) में हुई.
केट ने उनसे यह पूछा कि आखिर शब्‍दों (सभी से प्‍यार करो) के मायने क्‍या हैं? तो बुजुर्ग ने बताया कि ये उनकी मां के अंतिम शब्‍द थे, जो उन्‍होंने उनसे आखिरी समय में कहे थे.
अपनी मां के लिए इस बुजुर्ग ने जो प्‍यार दिखाया, वह कई लोगों ने पसंद किया. कई लोगों ने इस कहानी को बताने वाले केविन केट की भी तारीफ की. एक शख्‍स ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आपने शख्‍स के साथ बात की और उनकी पूरी कहानी बताई, इसके लिए शुक्रिया... कई लोगों ने केट के ट्वीट पर रिएक्‍शन दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story