विश्व

OMG! माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को पीछे छोड़ देगा यह पर्वत

Kajal Dubey
15 April 2022 6:22 AM GMT
OMG! माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को पीछे छोड़ देगा यह पर्वत
x

नई दिल्ली: माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई समुद्र तल से 8848.86 मीटर है। चीन और नेपाल द्वारा किए गए हालिया संयुक्त सर्वेक्षण के बाद यह डेटा दुनिया से साझा किया गया था। दुनिया में 8000 मीटर से अधिक की 14 चोटियां हैं जिसमें माउंट एवरेस्ट टॉप पर है।

1954 में एक भारतीय सर्वेक्षण ने माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर बताई थी जिसे दुनिया ने स्वीकार किया था। 2005 में चीन ने इसे 8844.43 मीटर बताया जिसे लेकर आम सहमति नहीं बन सकी। 2020 में चीन और नेपाल संयुक्त रूप से एवरेस्ट की ऊंचाई मापी और 8848।86 मीटर बताया जिसे दुनिया ने माना है। यह भारत द्वारा 1954 की ऊंचाई से 0.86 मीटर या 2.8 फीट अधिक थी। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि ऊंचाई में यह अंतर मापन तकनीक में सुधार के कारण हो सकते हैं। लेकिन वैज्ञानिकों का यह कहना है कि एवरेस्ट हर साल पहले की तुलना में ऊंचा होता जा रहा है।
विशेषज्ञ और रिपोर्ट्स बताते हैं कि आज से करीब 15-17 मिलियन सालों पहले एवरेस्ट का शिखर करीब 5000 मीटर का था जो लगातार बढ़ता जा रहा है। दो महाद्वीपीय प्लेटों की टक्कर आज भी हो रही है। भारत सालाना 5 सेमी (2 इंच) उत्तर की ओर बढ़ना जारी रखता है, जिससे एवरेस्ट सालाना करीब 4 मिमी (0.16 इंच) बढ़ रहा है।
बीबीसी की रिपोर्ट बताती हैं कि माउंट एवरेस्ट सालाना 2-2.5 मिलीमीटर या 0.08-0.1 इंच की तेजी से बढ़ रहे हैं। तो क्या कोई ऐसा पहाड़ है जो एवरेस्ट की सालाना तेजी की तुलना में तेजी से बढ़ रहा हो और वह एवरेस्ट को पीछे कर सकता हो?
रिपोर्ट के मुताबिक एवरेस्ट को सबसे नजदीकी टक्कर पाकिस्तानी कब्जे वाले गिलगित और बाल्टिस्तान में स्थित नंगा पर्वत से मिल रहा है। इसकी मौजूदा ऊंचाई 8126 मीटर है जो सालाना 7 मिलीमीटर या 0.27 इंच से बढ़ रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2,41,000 सालों में नंगा पर्वत एवरेस्ट को पीछे छोड़कर पृथ्वी का सबसे ऊंचा पर्वत बन सकता है बशर्ते इसकी कटाव दर में बदलाव न हो।
Next Story