विश्व

OMG! महिला का हुआ बुरा हाल, नहीं रोक पाई आंसू, फिर...

jantaserishta.com
25 Dec 2022 5:30 PM IST
OMG! महिला का हुआ बुरा हाल, नहीं रोक पाई आंसू, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

कपल हनीमून मनाने गया लेकिन वहां उनके साथ ऐसी घटना घट गई कि उनका दिल टूट गया.
नई दिल्ली: एक कपल हनीमून मनाने विदेश गया लेकिन वहां उनके साथ ऐसी घटना घट गई कि उनका दिल टूट गया. हकीकत जानने के बाद पत्नी रोने लगी. उसने कहा कि होटल वालों ने उनसे झूठ बोला. जो सोचकर वो यहां आए थे, वह चीज वहां थी ही नहीं. खुद कपल ने अपनी कहानी बयां की है.
दरअसल, ब्रिटेन की रहने वाली 50 साल की एलेज फिंच और उनके 60 वर्षीय पति कॉलिन फिंच हनीमून के लिए तुर्की गए थे. यहां उन्होंने एक लग्जरी होटल बुक किया था. होटल की ओर से बताया गया कि इसके आसपास हरे-भरे जंगल हैं और खिड़की खोलते ही शानदार प्राकृतिक नजारा दिखाई पड़ता है.
लेकिन यहां पहुंचने के बाद कपल को ऐसा कुछ भी नहीं मिला. उन्होंने दावा किया कि होटल के आसपास ऐसा कुछ भी नहीं था जैसा उन्हें बताया गया था. एलेज कहती हैं- जैसे ही मैंने कमरे की खिड़की खोली मुझे सामने हरियाली की जगह जला हुआ वीरान जंगल दिखाई दिया. इसे देखते ही मैं फूट-फूट कर रो पड़ी.
एलेज का कहना है कि इस जंगल में साल भर पहले आग लग गई थी तब से ही यह ऐसे बंजर पड़ा हुआ है. होटल के कर्मचारियों ने उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया था. उन्होंने हमारा हनीमून बर्बाद कर दिया. हमारी सारी योजनाएं धरी रह गईं.
एलेज फिंच ने कैनेडी न्यूज को बताया कि कमरे की खिड़की खोलने पर जो दृश्य देखा उस पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा था. ऐसा लगता था कि सबकुछ तबाह हो गया है. पक्षी, पेड़, फूल कुछ भी नहीं था. सिर्फ बंजर था.
एलेज ने आगे कहा- हमने 13 सितंबर के लिए TUI Travel कंपनी के माध्यम से Julian Forest Suites में अपने सपनों का हनीमून बुक किया था. शिकायत पर एक कर्मचारी ने बताया कि पिछले साल भयानक जंगल की आग ने इस क्षेत्र को तबाह कर दिया था और भूमि को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था. उसने मुआवजा देने से भी मना कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story