विश्व
OMG! क्रैश हुआ प्लेन, लेकिन सामने आई ये हैरान करने वाली बात
jantaserishta.com
1 Nov 2022 1:13 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: हवा में उड़ता एक विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में पायलट और यात्री चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गए. दरअसल, वे जमीन पर गिरने के बजाय पेड़ की डाल में फंस गए थे, जिसके चलते उनकी जान बच गई. रेस्क्यू टीम जब मौके पर पहुंची तो उन्हें हवा में 40 फीट ऊपर पेड़ की टहनियों में फंसे पाया.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान में दो लोग सवार थे. पति विमान उड़ा रहा था, जबकि पत्नी यात्री के रूप में सफर कर रही थी. उन्होंने ब्रिटेन के Rochester Airport से उड़ान भरी थी. लेकिन कुछ ही देर बाद विमान एक जंगली इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गया.
बताया गया कि विमान पेड़ से टकराने के बाद जमीन पर आ गिरा. हालांकि, गनीमत रही कि पायलट पति और यात्री पत्नी दोनों ही पेड़ की टहनियों में फंस गए और नीचे गिरने से बच गए. इस वजह से उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई.
हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की 7 टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया. वहीं, पुलिस ने दुर्घटनास्थल की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया. साथ ही पेड़ पर फंसे पायलट और यात्री को सुरक्षित नीचे लाने के लिए एचएम कोस्टगार्ड को कॉल किया.
मामले में केंट पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया- हमें सोमवार सुबह एक विमान के टकराने की रिपोर्ट मिली थी. विमान एक जंगल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस सर्विस के साथ हमारी टीम मौके पर पहुंची और लोगों को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया. शुरुआती रिपोर्टों से पता चला है कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





