विश्व

OMG! फंसा रहा शख्स, हवा में हुआ ये...

jantaserishta.com
10 Sept 2022 1:59 PM IST
OMG! फंसा रहा शख्स, हवा में हुआ ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

नई दिल्ली: एक शख्स हाइड्रोजन गुब्बारे में फंस गया. वह दो दिनों तक हवा में ही लटका रहा. बाद में उसे 300 किलोमीटर दूर से रेस्क्यू किया गया. शख्स 48 घंटे हवा में तैरता रहा और सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय कर डाला. मामला चीन के Heilongjiang प्रांत का है.
दरअसल, हू योंगशू नाम का एक शख्स अपने साथी के साथ चीड़ के पेड़ों के नट्स (Nuts) की कटाई के लिए जंगल गए थे. पेड़ की ऊंचाई बहुत अधिक होने के कारण योंगशू ने हाइड्रोजन गुब्बारे (Hydrogen Balloon) की मदद ली थी. लेकिन इसी बीच उन्होंने गुब्बारे पर नियंत्रण खो दिया.
हालात को भांपते हुए योंगशू का साथी तुरंत गुब्बारे से कूद गया, लेकिन योंगशू उसी में फंसे रहे. हाइड्रोजन गुब्बारा हवा में उड़ता जा रहा था और योंगशू उसके साथ-साथ उड़ रहे थे. हैरत की बात है कि वो दो दिन तक गुब्बारे में ही फंसे रहे और उड़ते-उड़ते 200 मील (321 किमी) दूर पहुंच गए.
चीनी मीडिया के अनुसार, इस दौरान योंगशू के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया. पुलिस ने योंगशू के साथ संपर्क किया, और उसे फोन पर निर्देश दिया कि गुब्बारे को सुरक्षित कैसे उतारा जाए. पुलिस के निर्देशों को पालन करते हुए योंगशू एक जंगली इलाके में सफलतापूर्वक उतर गए.
लेकिन इसके बाद भी रेस्क्यू टीम योंगशू की तलाश करता रही, क्योंकि उनके फोन की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी. हालांकि, 6 सितंबर को उसे सुबह बचा लिया गया. बताया गया कि वह अच्छी स्थिति में हैं. बस उनकी पीठ पर हल्की चोट आई है.
हू योंगशू ने बताया कि गुब्बारा तेजी से ऊपर उड़ रहा था. मुझे ठंड और तेज भूख लग रही थी. गनीमत रही कि मुझे कुछ खास नुकसान नहीं हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story