विश्व

OMG! पत्नी से मिलने के लिए समुद्र में रबर की कश्ती लेकर उतरा शख्स, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
25 March 2022 11:26 AM IST
OMG! पत्नी से मिलने के लिए समुद्र में रबर की कश्ती लेकर उतरा शख्स, फिर जो हुआ...
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: एक शख्स इंडिया में रह रही अपनी पत्नी से मिलने के लिए थाइलैंड से रबर की कश्ती में निकल पड़ा. वो दो हफ्तों तक समुद्र में सफर करता रहा. थाइलैंड की तट से 50 मील दूर निकल गया. तब जाकर उसके बारे में थाई नेवी को पता चला. उसे बचाया गया और फिर गिरफ्तार कर लिया गया.

इस शख्स का नाम हो होआंग हुंग है. वो वियतनाम का रहने वाला है. फुकेत द्वीप के थाई हॉलिडे आइलैंड से उसने अपने सफर की शुरुआत की. वो समुद्र के रास्ते लगभग 2000 किलोमीटर की दूरी तय कर मुंबई में रह रही अपनी पत्नी से मिलना चाहता था. वो रबर डिंगी में पानी और इंस्टेंट नूडल्स लेकर अपने सफर पर निकल पड़ा था. हालांकि उसके पास कोई नेविगेशन सिस्टम नहीं था.
होआंग, थाइलैंड से लगभग 80 किलोमीटर दूर सिमिलन द्वीप समूह के करीब पहुंच गया था. जहां उसे कुछ मछुआरों ने देखा और फिर नेवी के समुद्री सुरक्षा इकाई को इसके बारे में बताया. जिसके बाद नेवी के जवानों ने उसे बचा लिया.
थाई मेरीटाइम इंफोर्समेंट कमांड सेंटर के कैप्टन पिचेट सोंगटान के मुताबिक हुंग ने कहा है कि वो अपनी पत्नी के पास जाने की कोशिश कर रहा था, जो कि मुंबई में काम करती है. वो कोविड की वजह से अपनी पत्नी से दो सालों से दूर है.
पिचेट ने कहा- शख्स के पास कोई मैप, कंपास, जीपीएस या कपड़े नहीं थे. उसके पास सिर्फ लिमिटेड पानी था.
होआंग पहले तो बैंकॉक गया था. लेकिन वहां उसे पता चला कि बिना विजा के वो वहां से इंडिया नहीं जा सकता है. इसके बाद वो बस से फुकेत पहुंचा. जहां उसने एक कश्ती खरीदा.
होआंग फुकेत तट से 5 मार्च को निकल गया था. लेकिन विपरीत दिशा से चल रही हवा के बीच वो फंस गया. इसकी वजह से 2 हफ्तों में वो बहुत कम ही दूरी तय कर पाया और उसे ढूंढ निकाला गया.
थाई अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए होआंग को फुकेत लाया गया है. पिचेट ने कहा- हमने वियतनाम और भारत के एंबेसी को कॉन्टैक्ट किया है, लेकिन अभी तक कहीं से जवाब नहीं मिला है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story