विश्व

OMG! कपल ने हवा में रचाई शादी, जानें कैसे हुआ ये सब?

jantaserishta.com
2 May 2022 9:36 AM IST
OMG! कपल ने हवा में रचाई शादी, जानें कैसे हुआ ये सब?
x

नई दिल्ली: शादी के लिए जा रहे एक कपल की फ्लाइट कैंसल हो गई. आनन-फानन में वे दूसरे प्लेन में सवार होकर वेडिंग वेन्यू के लिए रवाना हुए. इस बीच फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों ने हवा में ही शादी कर ली.

इस शादी में दूसरे यात्री, विमान के क्रू मेंबर्स आदि उनके मेहमान बने. खुद एयरलाइन कंपनी ने शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए पूरा किस्सा बताया है.
दरअसल, अमेरिका के Oklahoma City में रहने वाले पाम पैटरसन (Pam Patterson) और जेरेमी साल्डा (Jeremy Salda) अपनी शादी के लिए Las Vegas जा रहे थे. तभी उन्हें पता चला कि उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई है. जिसके चलते उन्हें अपनी शादी के प्लान को टालने के लिए मजबूर होना पड़ा. इस बीच उन्हें क्रिस नाम का एक शख्स मिला, जिसने कहा कि वो उनकी शादी करवा सकता है.
तीनों ने फ़ौरन Southwest Airlines में टिकट बुक किया और वेडिंग वेन्यू के लिए निकल पड़े. इस दौरान पैटरसन और साल्डा, दूल्हा-दुल्हन की ड्रेस पहने हुए थे. उन्हें देखकर विमान के पायलट ने माजरा पूछा. कपल ने बताया कि वो शादी के लिए जा रहे थे, लेकिन उनकी फ्लाइट कैंसल हो गई.
इस बीच पैटरसन ने मजाक में पायलट से कह दिया कि अब वो विमान में ही शादी रचाने जा रहा है. बस फिर क्या था, पायलट ने भी हां कह दिया और विमान के क्रू मेंबर्स ने पैटरसन और साल्डा के विवाह की तैयारियां शुरू कर दीं. बीते शुक्रवार को हवा में उड़ते विमान के अंदर पैटरसन और साल्डा ने शादी रचाई. जिसकी तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं.
Southwest Airlines ने विमान के अंदर हुई इस अनोखी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में विमान के अंदर दुल्हन को बुके लिए हुए देखा जा सकता है.
सहयात्री और विमान के कर्मचारी कपल को चीयर कर रहे हैं. एक फोटोग्राफर तस्वीरें खींच रहा है. एक कॉपी में यात्रियों ने वेडिंग गेस्ट के रूप में हस्ताक्षर भी किए.
फेसबुक पर इस पोस्ट को साढ़े तीन लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं. 27 हजार से अधिक लोगों ने इसपर कमेंट भी किया है. 80 हजार के करीब लोगों ने इस पोस्ट को शेयर भी किया है. यूजर्स विमान में हुई इस शादी को बेहद अनोखी वेडिंग बता रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story