विश्व

OMG! बॉक्सिंग मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा...लोग सन्न रह गए

jantaserishta.com
20 Sept 2022 2:49 PM IST
OMG! बॉक्सिंग मैच के दौरान हुआ कुछ ऐसा...लोग सन्न रह गए
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा.

नई दिल्ली: दो यूट्यूब स्‍टार के बीच बॉक्सिंग मैच चल रहा था. इस दौरान एक बॉक्सर को ऐसी चोट लग गई कि अस्‍पताल में भर्ती कराना पड़ा.

हादसे के बाद यूट्यूब स्‍टार ऑस्टिन मैक्‍ब्रूम (Austin McBroom) को अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया. उनको दूसरे यूट्यूब स्‍टार एनिस्‍टनगिब (AnEsonGib) ने 'यूट्यूब बॉक्सिंग' मुकाबले में नॉक आउट (बाहर) कर दिया.
मैक्‍ब्रूम को मैच के दौरान ही इलाज के लिए अस्‍पताल ले जाया गया. इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख दिख रहा है कि मैक्‍ब्रूम एनिस्‍टनगिब के एक ही पंच में रिंग के अंदर गिर पड़ते हैं. इसके साथ ही इस हाइप्रोफाइल मुकाबले को एनिस्‍टनगिब अपने नाम कर लेते हैं.
दोनों ही सोशल मीडिया स्‍टार के बीच मुकाबला लॉस एंजेलिस में हो रहा था. इस चर्चित मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्‍या में फैन्‍स भी जुटे थे.
यह फाइट मैक्‍ब्रूम का पहला प्रोफेशनल मुकाबला था. हालांकि, इससे पहले उन्‍होंने टिकटॉक स्‍टार ब्राइस हॉल (Bryce Hall) को एक इवेंट में मात दी थी. एनिस्‍टनगिब ने जीत के बाद अपनी फोटो इंस्‍टाग्राम और ट्विटर पर शेयर की.
जैसे ही इस मुकाबले में ऑस्टिन मैक्‍ब्रूम गिरे, अनुभवी रेफरी जैक रेस ने मुकाबले की समाप्ति की घोषणा कर दी. एनिस्‍टनगिब (AnEsonGib) ने जीत का जश्‍न मनाना शुरू कर दिया. इसके बाद मैक्‍ब्रूम को अस्‍पताल ले जाया गया.
एनिस्‍टनगिब (AnEsonGib) ने मुकाबले के बाद कहा, मैंने अपना बदला ले लिया है. मैं इस मुकाबले के लिए जिम में खूब पसीना बहा रहा था. अब मेरी निगाह अगले मुकाबले की तरफ है. इस समय मेरा इरादा केवल पैसा कमाने पर है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story