विश्व

OMG! डिलीवरी बॉय का खुलासा, कहा- लड़की ने...

jantaserishta.com
15 Sept 2022 4:57 PM IST
OMG! डिलीवरी बॉय का खुलासा, कहा- लड़की ने...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

अपने रोल से हटकर जासूसी की सेवा दी.
नई‍ दिल्‍ली: एक लड़की को शक था कि उसके बॉयफ्रेंड का कहीं और अफेयर चल रहा है. इसके बाद उसने, एक डिलीवरी बॉय से अपने बॉयफ्रेंड की जासूसी करवाई.
यह घटना थाइलैंड की है. डिलीवरी बॉय ने फेसबुक पर इस घटना का खुलासा किया. thethaiger की रिपोर्ट के मुताबिक- डिलीवरी बॉय थाइलैंड के नोंथाबुरी प्रोविंस में LINE नाम की कंपनी में कार्यरत है. शख्‍स फूड, घर का सामान, पार्सल डिलीवरी, मैसेंजर और टैक्‍सी सर्विस प्रदान करता है. लेकिन, हाल में उसने अपने रोल से हटकर जासूसी की सेवा दी.
डिलीवरी बॉय ने बताया कि घटना जुलाई की है. वह नाइट शिफ्ट में काम कर रहा था, उसे तभी खाने का ऑर्डर मिला. इसी दौरान रात के करीब डेढ़ बजे कस्‍टमर का मैसेज आया- 'कृपया आप ये खाना खा लो... क्‍या आप यह देख सकते हैं कि रास्‍ते पर कोई कार है?'
इसी दौरान लड़की ने डिलीवरी बॉय से कार का फोटो क्लिक करवाया जो उसके बॉयफ्रेंड की निकली. डिलीवरी बॉय ने कार का फोटो थोड़ी दूरी से खींचा.
डिलीवरी बॉय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह इस सब में शामिल नहीं होना चाहता था. लेकिन, अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसका ऑर्डर कंपलीट नहीं होता. उसके और भी ऑर्डर पेंडिंग थे, ऐसे में वह जल्‍द से जल्‍द ग्राहक की मांग पूरी कर आगे डिलीवरी के लिए जाना चाहता था.
डिलीवरी बॉय ने लड़की के साथ अपनी बातचीत का स्‍क्रीनशॉट फेसबुक ग्रुप में शेयर कर दिया. इस ग्रुप में LINE के कई डिलीवरी ड्राइवर्स मौजूद हैं.
हालांकि, यह पहला मामला नहीं हैं, जब किसी डिलीवरी बॉय को अलग तरह का काम करने को कहा गया हो. थाइलैंड में ही जून में एल्बिनो रैकून प्रजाति के दुर्लभ जानवर को बैंकॉक से बाहर ले जाने के लिए LINE के डिलीवरी बॉय से कहा गया था, इसके बदले उसे 1 लाख रुपए देने की पेशकश की गई थी.
हालांकि, तब रास्‍ते में डिलीवरी बॉय के बॉक्‍स से रैकून कूदकर बाहर निकल गया और गायब हो गया. डिलीवरी बॉय पर तब इस दुर्लभ जानवर को चुराने का आरोप लगा था. गनीमत यह रही कि रैकून बैंकॉक की सड़कों पर घूमता हुआ मिला था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story