विश्व

OMG! प्राइवेट पार्ट से निकला इलेक्ट्रिक केबल, फिर...

jantaserishta.com
12 Jun 2022 9:05 AM IST
OMG!  प्राइवेट पार्ट से निकला इलेक्ट्रिक केबल, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां डॉक्टरों की एक टीम ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से इलेक्ट्रिक केबल निकाली है। यह सब तब हुआ जब उस शख्स ने जानबूझकर इस 18 सेंटीमीटर केबल को अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था। बताया गया कि शख्स ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे कुछ समय से पेशाब करने में दिक्क्त महसूस हो रही थी।

दरअसल, यह घटना पाकिस्तान के कराची की है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स के नाम को गोपनीय रखा गया है, शख्स को कुछ समय से पेशाब की समस्या थी। इसी को ठीक करने के लिए उसने 18 सेंटीमीटर लंबे तार को अपने मूत्रमार्ग में डाल लिया, लेकिन वह अंदर जाकर फंस गया। इस घटना के बाद शख्स को कराची के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस शख्स को जब दर्द हुआ तो वह डॉक्टरों के पास पहुंचा। वहां पर उसकी जांच की गई और एक्सरे करवाया गया। डॉक्टरों ने देखा कि उसके प्राइवेट पार्ट में कुछ फंसा हुआ है। जब डॉक्टरों ने एक्सरे देखा तो उनके होश उड़ गए। फिलहाल तत्काल शख्स की सर्जरी करके इसे निकाला गया। डॉक्टरों की टीम ने बताया कि इससे शख्स की मौत भी हो सकती थी।
यह अपने तरह का ऐसा पहले मामला नहीं है कि किसी शख्स ने ऐसा काम किया हो। कुछ समय पहले ब्राजील से एक ऐसा ही मामला आया था जब जहां डॉक्टरों की एक टीम ने एक शख्स के प्राइवेट पार्ट से एक्सरसाइज करने वाला एक डंबल निकाला था। उस शख्स ने जानबूझकर इस दो किलो के डंबल को अपने प्राइवेट पार्ट में डाल लिया था। बताया गया कि शख्स ने सेक्शुअल प्लीजर के लिए ऐसा किया था।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story