विश्व

OMG! एक झटके में चले गए करोड़ों रुपये, हुआ ये...

jantaserishta.com
15 May 2022 5:57 PM IST
OMG! एक झटके में चले गए करोड़ों रुपये, हुआ ये...
x

नई दिल्ली: क्रिप्टो मार्केट क्रैश होने के बाद एक शख्स ने 20 करोड़ रुपये से अधिक गंवा दिए. सोशल मीडिया पर उसने अपनी कहानी शेयर की है. करोड़ों रुपये गंवाने के बाद शख्स डिप्रेशन में चला गया था. उसे थेरेपी तक लेनी पड़ी. हालांकि, बाद में उसने महसूस किया कि पैसा ही सब कुछ नहीं है.

क्रिप्टो मार्केट में 2.8 मिलियन डॉलर (21 करोड़ रुपये से ज्यादा) गंवाने वाले इस शख्स का नाम Olajide Olayinka Williams है. सोशल मीडिया पर उन्हें KSI के नाम से जाना जाता है. KSI का कहना है कि मार्केट क्रैश होने के बाद उन्हें Cryptocurrency में लगभग 3 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.


ब्रिटिश YouTuber और रैपर KSI ने Cryptocurrency Luna में निवेश किया था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान हुआ. दरअसल, Luna के मूल्य में 24 घंटों में 97% की गिरावट आ गई, जिससे एथेरियम (ETH) और बिटकॉइन (BTC) जैसी कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें भी प्रभावित हुईं.
Youtuber KSI कहते हैं कि एक समय तो मैं डिप्रेशन में चला गया था, लेकिन बाद में मैंने खुद को संभाला. KSI ने कहा- 'कोई बात नहीं, मैं अभी मरा नहीं हूं.' KSI ने कहा कि वो पैसे से ज्यादा अपने परिवार और दोस्तों को महत्व देते हैं. मैंने क्रिप्टो मार्केट में बहुत कुछ सीखा है.
KSI ने कहा कि मैंने Luna की खरीद में 2.8 मिलियन डॉलर (21 करोड़) लगाए थे, लेकिन अब इसकी कीमत 50 हजार से कम रह गई है. गौरतलब है कि Bitcoin वर्तमान में जुलाई 2021 के बाद से अपने सबसे कम मूल्य पर है.
कौन हैं KSI?
KSI एक फेमस यूट्यूबर हैं. उन्होंने 2009 में YouTube चैनल शुरू किया था. अब उनके दो YouTube चैनलों पर 36 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं. उनके वीडियोज को 8.6 बिलियन से अधिक बार देखा चुका है. उन्हें बतौर रैपर भी जाना जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story