विश्व

OMG! कपल गिरफ्तार, झूले पर संबंध बनाया, फिर...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
21 Aug 2022 3:15 PM IST
OMG! कपल गिरफ्तार, झूले पर संबंध बनाया, फिर...मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: एम्यूजमेंट पार्क में एक कपल फेरिस व्हील का मजा ले रहा था. फिर थोड़ी देर में ही कपल झूले पर संबंध बनाने लगा. इस दौरान आस-पास में कई लोग और यहां तक कि कुछ नाबालिगों भी मौजूद थे. झूले से उतरने के बाद पुलिस ने कपल को गिरफ्तार कर लिया.

4 गवाहों ने पुलिस को बताया कि उन लोगों ने एक कपल को फेरिस व्हील पर संबंध बनाते देखा था. यह घटना अमेरिका के ओहियो में मौजूद सीडर पॉइंट एम्यूजमेंट पार्क की है. इनमें से दो गवाह नाबालिग हैं. यह दोनों कपल के ठीक नीचे वाले कार्ट में थे. बता दें कि यह राइड 145 फीट की ऊंचाई तक जाती है.
यह घटना रविवार 14 अगस्त की है. WBNS को मिली पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस सर्जेंट और सिक्योरिटी अधिकारियों ने डेविड डेविस और हीथर जॉनस्टन को पकड़ रखा था. इसके बाद वहां पर सैंडस्की पुलिस डिपार्टमेंट को बुलाया गया.
पुलिस के सामने कपल ने पहले तो अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, 32 साल की हीथर ने पुलिस से कहा कि उन्होंने ड्रेस के अंदर शॉर्ट्स पहन रखा था और राइड के दौरान कार्ट में उनसे एक सिगरेट पैक गिर गया था. 24 साल के डेविड सिगरेट पैक को उठाने में उनकी मदद कर रहे थे. हालांकि, थोड़ी देर बाद ही कपल ने मान लिया कि वे लोग झूले में संबंध बना रहे थे.
हीथर और डेविड को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें एरी काउंटी पुलिस डिपोर्टमेंट ले जाया गया है. उन पर बच्चों के सामने संबंध बनाने का अपराध किया है. 15 अगस्त को कपल को सैंडस्की म्युनिसिपल कोर्ट में पेश किया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story