विश्व

OMG! इस देश में बंदरों के लिए बना ब्रिज, जानिए खासियत

jantaserishta.com
14 Dec 2021 3:07 PM IST
OMG! इस देश में बंदरों के लिए बना ब्रिज, जानिए खासियत
x

नई दिल्ली: ब्राजील में बंदरों के लिए सरकार ने एक ऐसे ब्रिज का निर्माण किया है जिसकी बदौलत वे आराम से रोड क्रॉस कर सकेंगे. इस ब्रिज का निर्माण रियो डी जनेरियो के एक इलाके में किया गया है. दरअसल, यहां सड़क के दोनों तरफ जंगल का हिस्सा है और अक्सर जानवर रोड क्रॉस करते वक्त हादसों का शिकार हो जाते थे.

बता दें, ब्राजील का ये अटलांटिक फोरेस्ट एरिया ऐसा है जहां कई प्रकार के जानवर रहते हैं. लेकिन यहां बीच में हाईवे होने के कारण जानवर अक्सर रोड क्रॉस करते वक्त अपनी जान गंवा देते हैं या फिर घायल हो जाते हैं. यही नहीं, इससे राहगीरों को भी काफी मुश्किल हो जाती है. कई बार राहगीर भी हादसों का शिकार हो जाते हैं.
वैसे तो ये ब्रिज गॉल्डन लॉयन टैमरिन प्रजाति के बंदरों के लिए बनाया गया है. क्योंकि सबसे ज्यादा वही इधर से उधर जाते हैं. लेकिन इस ब्रिज के निर्माण से बंदरों के साथ-साथ कई अन्य जानवरों को भी फायदा होगा. वे आराम से सड़क के दूसरी तरफ ब्रिज के रास्ते से जा पाएंगे.
उल्लेखनीय है कि, साल 2018 में येलो फीवर के कारण यहां 32% गोल्डन लॉयन टैमरिन प्रजाति के बंदरों की मौत हो गई थी. अब सिर्फ यहां 2,500 बंदर ही रह गए हैं. इसलिए बंदरों के लिए खासतौर पर इस ब्रिज का निर्माण किया गया है. ये फैसला वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट्स की सलाह के बाद लिया गया है.
मेटापॉपुलेशन प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक लुइस पाउलो मार्क्स फेराज़ ने कहा कि ब्राजील में गोल्डन लॉयन टैमरिन प्रजाति के बंदर अगर कम होते गए तो एक समय ऐसा भी आएगा कि ये प्रजाति कहीं नजर नहीं आएगी. इसलिए इन्हें बचाना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, ''बाकी बंदरों की भी यदि बात की जाए तो करीब 90% बंदरों को हम ब्राजील में खो चुके हैं.''
उन्होंने कहा, ''2,000 गोल्डन लॉयन टैमरिन बंदरों के लिए करीब 25,000 हेक्टेयर्स जंगल की जरूरत होती है. फिलहाल जो जंगल हैं वो इनके लिए काफी नहीं हैं. क्योंकि रोड और बिल्डिंगों के निर्माण के लिए जंगल की जमीनों का इस्तेमाल किया जा चुका है. इस ब्रिज का निर्माण पिछले साल किया गया था. लेकिन इस पर पेड़ पौधे लगाकर अब ये पूरी तरह तैयार हुआ है.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story