विश्व
OMG! 18 करोड़ वाला झटका, छात्रा के साथ हुआ कुछ ऐसा...
jantaserishta.com
14 Sept 2022 1:57 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
नई दिल्ली: बैंक की गलती की वजह से एक लड़की को करोड़ों रुपये की शॉपिंग करने का मौका मिल गया. उसने अपने खाते से 18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर डाले. जबकि उसके अकाउंट में इतने रुपये थे भी नहीं. दरअसल, बैंक ने लड़की को गलती से अनलिमिटेड ओवरड्राफ्ट दे दिया था.
बता दें कि ओवरड्राफ्ट (Overdraft) एक फाइनेंशियल सुविधा है. इसके जरिए आप अपने बैंक अकाउंट से तब भी पैसे निकाल सकते हैं जब उसमें पैसे ना हों. ये एक तरह का शार्ट-टर्म लोन है, जिसका भुगतान एक निश्चित समय के भीतर करना होता है. ऑस्ट्रेलिया की Westpac Bank ने क्रिस्टीन जियाक्सिन नाम की एक छात्रा को गलती से इसी ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी, वो भी अनलिमिटेड.
21 साल की क्रिस्टीन जो कि मूल रूप से मलेशिया की रहने वाली हैं, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने गई थीं. इसी दौरान Westpac बैंक ने गलती से क्रिस्टीन के अकाउंट में असीमित ओवरड्राफ्ट की सुविधा दे दी.
जब क्रिस्टीन को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना बैंक को जानकारी दिए शॉपिंग में पैसे उड़ाने शुरू कर दिए. क्रिस्टीन ने ज्वैलरी, पार्टी, घूमने, डिज़ाइनर हैंडबैग में करोड़ों रुपये खर्च डाले. वो एक लग्जरी लाइफ जीने लगीं. इतना ही नहीं क्रिस्टीन ने एक महंगा अपार्टमेंट भी ले लिया. साथ ही करीब ढाई लाख रुपये अपने दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए.
द सन के मुताबिक, लगभग 11 महीने तक क्रिस्टीन बैंक से धोखाधड़ी करती रहीं और पैसे उड़ाती रहीं. हालांकि, जब इस बात का खुलासा हुआ तो क्रिस्टीन को अरेस्ट कर लिया गया. लेकिन जब ये मामला कोर्ट पहुंचा तो क्रिस्टीन पर लगे सभी आरोप खारिज हो गए. उन्हें अभियोजकों द्वारा रहस्यमय तरीके से छोड़ दिया गया.
अपनी सफाई में क्रिस्टीन ने कहा कि मुझे लगा कि मेरे माता-पिता ने बैन अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं. वहीं, उनके वकील ने तर्क दिया कि क्रिस्टीन धोखे की दोषी नहीं थीं क्योंकि गलती बैंक ने की थी. उधर, क्रिस्टीन के प्रेमी विंसेंट किंग ने दावा किया कि वह क्रिस्टीन के पास मौजूद इतनी बड़ी रकम से अनजान था.
बाद में क्रिस्टीन सिडनी से अपने घर मलेशिया चली गईं. हालांकि, जांच एजेंसियों ने क्रिस्टीन से 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति रिकवर कर ली थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





