विश्व

दुनिया का सबसे बुजुर्ग कुत्ता

Teja
25 Nov 2022 12:11 AM IST
दुनिया का सबसे बुजुर्ग कुत्ता
x
वाशिंगटन। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में कैलिफोर्निया के गीनो नामक कुत्ते को सबसे बुजुर्ग कुत्ता घोषित किया गया है। इसकी उम्र 22 वर्ष की है। कुत्ते के मालिक 40 वर्षीय एलेक्स बुलफ़ ने कहा उन्होंने 2002 में कुत्ते को गोद लिया था। कुत्ते का जन्म 24 सितंबर 2000 को हुआ था। वुल्फ ने बताया कि वह कुत्ते को बचपन से ही अच्छा और संतुलित आहार दे रहे हैं। पशु चिकित्सक से भी समय-समय पर उसकी जांच कराई जाती है। जिसके कारण उसका स्वास्थ्य बेहतर है। आमतौर पर कुत्ते की उम्र 10 से अधिकतम 15 वर्ष की होती है।.



Next Story