विश्व

ईरान पर सख्ती के संकेत से तेल की कीमतों में उछाल

Riyaz Ansari
11 April 2025 11:58 PM IST
ईरान पर सख्ती के संकेत से तेल की कीमतों में उछाल
x

वर्ल्ड: अमेरिका के ऊर्जा सचिव क्रिस राइट के बयान के बाद शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेजी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान के तेल निर्यात को पूरी तरह रोकने की दिशा में कदम उठा सकता है, जिससे कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति पर असर पड़ेगा।

ब्रेंट क्रूड 1.10 डॉलर चढ़कर 64.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चा तेल 1.13 डॉलर बढ़कर 61.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि ईरान पर पाबंदियां कड़ाई से लागू होती हैं, तो इससे वैश्विक आपूर्ति घटेगी और कीमतों में और तेजी आ सकती है।

इधर, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार तनाव के चलते बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। चीन ने अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ 125% तक बढ़ा दिया है, जो अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए 145% शुल्क के जवाब में लिया गया कदम है।

यूएस एनर्जी इंफॉर्मेशन एडमिनिस्ट्रेशन ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि और तेल की मांग के अनुमान में कमी की है, जिससे बाजार पर और दबाव आ सकता है।


Next Story