विश्व

तेल निर्यात: भारी छूट का ऐलान, आया ये बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
13 Sept 2022 12:13 PM IST
तेल निर्यात: भारी छूट का ऐलान, आया ये बड़ा अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: अमेरिका ने रूस से तेल आयात पर पाबंदी लगाने के मकसद से G7 का गठन किया है। US ने भारत से भी इसका हिस्सा बनने के लिए कहा है। वहीं, रूस ऐसे किसी भी प्रतिबंध से बचने के प्रयास में लगा हुआ है। इस कड़ी में मॉस्को ने भारत को तेल आयात पर भारी छूट की घोषणा की है।
ईरान भी भारत को रियायती दर पर तेज निर्यात करने की फिराक में है। दरअसल, ईरान फिर से भारत को तेल निर्यात शुरू करना चाहता है। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) में ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।
दरअसल, अमेरिका का कहना है कि रूसी तेल के दाम की सीमा तय होने से यूक्रेन में रूस के गैरकानूनी युद्ध के लिए धन जुटाने के स्रोत पर चोट लगेगी। इसके अलावा इस कदम से अमेरिका को तेजी से बढ़ती वैश्विक मुद्रास्फीति से लड़ने में मदद मिलने की भी उम्मीद है। जी7 समूह के सदस्य देशों ने रूस के तेल आयात पर मूल्य सीमा लागू करने के लिए कदम उठाने का संकल्प जताया है।
रूस अपने कच्चे तेल की बिक्री से मिलने वाले धन का इस्तेमाल यूक्रेन के खिलाफ जारी सैन्य कार्रवाई में कर रहा है। अमेरिका समेत तमाम पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले के खिलाफ सख्त रवैया अपनाए हुए हैं। उन्होंने रूस पर कई आर्थिक प्रतिबंध भी लगाए हैं। लेकिन इन पाबंदियों से बेअसर रूस यूक्रेन के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए है।
भारत ने रूस से मार्केट रेट से कम में तेल खरीदा है। रूस से मिलने वाली यह छूट लगातार घटती रही है। मई में रूसी क्रूड ऑयल 16 डॉलर में एक बैरल था। यह जून में 14 डॉलर प्रति बैरल, जुलाई में 12 डॉलर प्रति बैरल और अगस्त में घटकर 6 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
दूसरी तरफ, इराक ने भी अपने क्रूड ऑयल की कीमतें काफी कम कर दी हैं। जुलाई में इराकी तेल के एक बैरल की कीमत 20 डॉलर थी। बताया जा रहा है कि इराक भी भारतीय मार्केट में दोबारा लौटना चाहता है। यही वजह रही कि रूस जून में भारत के तेल के दूसरे सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता से सऊदी अरब और इराक के बाद अगस्त में तीसरे नंबर पर आ गया। हालांकि, भारत अभी भी रियायती रूसी तेल के प्रस्ताव में रुचि दिखा सकता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story