विश्व

बाप रे बाप! आसमान से जमीन पर गिरा सेना का जवान, पैराशूट ने दिया धोखा, लेकिन...

jantaserishta.com
15 Nov 2022 5:00 PM IST
बाप रे बाप! आसमान से जमीन पर गिरा सेना का जवान, पैराशूट ने दिया धोखा, लेकिन...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: ट्रेनिंग के दौरान एक सैनिक प्लेन से जमीन पर आ गिरा. इस दौरान उसका पैराशूट नहीं खुल सका. 1600 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद सैनिक की जान चमत्‍कारिक रूप से बच गई. घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान पैराशूट उलझ गया.

ये घटना इंडोनेशिया की है. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, सैनिक सलमान क्रिसनेस (Salman Krisnes) इंडोनेशिया के ऑरेज बेरेट्स (Orange Berets) के सदस्‍य हैं. सलमान 8 नवम्‍बर को इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पूर्व में मौजूद सुलेमान एयरबेस पर ट्रेनिंग एक्‍सरसाइज में हिस्‍सा ले रहे थे, तभी यह हादसा हुआ.
वीडियो में दिख रहा है कि सलमान कम ऊंचाई पर उड़ रहे हरक्‍यूलिस सी-130 से ट्रेनिंग जंप के तहत कूदे. इस दौरान उनके साथ दूसरे सैनिक भी कूदते हुए वीडियो में दिख रहे हैं. सैनिक सलमान का पैराशूट नहीं खुल पाया. वह धड़ाम से धरती पर आ गिरे. सलमान के शरीर के पिछले हिस्‍से में चोट आई, वह अस्‍पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है.
इस बारे में क्विक रिएक्‍शन फोर्स के प्रवक्‍ता कर्नल गुनवान का बयान आया. उन्होंने कहा- 'हमारा एक सैनिक विमान से जंप के बाद अपने पैराशूट को नहीं खोल पाया, पैराशूट की रस्सियां आपस में उलझ गई थीं. इस वजह से वह घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है. उसकी स्थिति अब स्‍टेबल है.'
इंडोनेशिया की क्विक रिएक्‍शन फोर्स Kopasgat के नाम से जानी जाती है जो इंडोनेशिया एयर फोर्स की एलीट यूनिट है. वहीं इस यूनिट को 'ऑरेज बेरेट्स' भी कहा जाता है. ये टीम अमूमन एंटी टेरर‍िज्‍म ऑपरेशन में हिस्‍सा लेती है. वहीं यह यूनिट एयरक्राफ्ट हाइजैकिंग, इंटेलीजेंस ऑपरेशन में भी हिस्‍सा लेती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story