विश्व
हे भगवान! नेपाल में महातबाही के बाद अब चीन में भूकंप की खबर
jantaserishta.com
28 Aug 2026 11:37 AM IST

x
नेपाल में महातबाही का देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के मुताबिक लॉन्गचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. यह खबर ऐसे समय आई है जब पड़ोसी देश नेपाल पहले से ही बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है, जिससे इस पूरे हिमालयी और आसपास के क्षेत्र में भूगर्भीय हलचल को लेकर चिंता बढ़ गई है.
सिचुआन में आया यह भूकंप शुक्रवार को दर्ज हुआ. चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर यानी सीईएनसी ने इसकी पुष्टि की है. भूकंप का केंद्र लॉन्गचांग शहर बताया गया है.
गौरतलब है कि इसी क्षेत्र के पड़ोसी देश नेपाल में तीन दिन पहले भोटेकोशी नदी के पास भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही मची थी, जिसमें 490 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और करीब 1,500 लोग अब भी लापता हैं. उसी इलाके में अब एक नई झील बन गई है, जिसमें लगातार पानी भर रहा है और इसके टूटने से नई बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है.
इसी बीच नेपाल में शुक्रवार देर रात रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप भी दर्ज हुआ था, हालांकि उससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. सिचुआन में आए इस ताजा भूकंप ने इस पूरे क्षेत्र में भूगर्भीय गतिविधियों को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी है. फिलहाल चीन में जान-माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
प्रलय इसे ही कहते हैं…#नेपाल pic.twitter.com/f90w7knnMH
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) August 28, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





