विश्व

क्‍वाड देशों के अधिकारियों ने की वर्चुअल बैठक, Covid-19 व हिंद प्रशांत पर की चर्चा

Neha Dani
19 Dec 2020 9:17 AM GMT
क्‍वाड देशों के अधिकारियों ने की वर्चुअल बैठक, Covid-19 व हिंद प्रशांत पर की चर्चा
x
ऑस्‍ट्रेलिया के वरिष्‍ठ अधिकारियों और भारत, अमेरिका व जापान के विदेश मंत्रियों के बीच शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग हुई।

ऑस्‍ट्रेलिया के वरिष्‍ठ अधिकारियों और भारत, अमेरिका व जापान के विदेश मंत्रियों के बीच शुक्रवार को वर्चुअल मीटिंग हुई। अक्‍टूबर में जापान की राजधानी टोक्‍यो में आयोजित की गई थी क्‍वाड मीटिंग में जिन मुद्दों पर सहमति बनी थी उसकी समीक्षा की गई। 2021 में भी वरिष्‍ठ अधिकारियों के संपर्क के साथ क्‍वाड सहयोगियों के बीच नियमित मंत्री स्‍तरीय मीटिंग जारी रहेगी।

क्वाड समूह के देशों में जापान (Japan), भारत (India), ऑस्ट्रेलिया (Australia) और अमेरिका हैं। इन देशों की रुचि एक है। वर्ष 2017 में इन चार देशों ने लंबित प्रस्ताव को रूप देकर क्वाड का गठन किया ताकि हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीन के आक्रामक व्यवहार पर लगाम लगाया जा सके। अमेरिका और भारत दो बड़े लोकतांत्रिक देश हैं और दोनों ही चीन की विस्तारवादी नीतियों पर रोक लगाने के लिए काम कर रहे हैं। चीन के इसी आक्रामक रवैये का वियतनाम, मलेशिया, फिलीपीन्स, ब्रूनेई और ताइवान भी विरोध कर रहे हैं। क्वाड समूह में शामिल चारों देशों के विदेश मंत्रियों की पहली बैठक वर्ष 2019 में न्यूयार्क शहर में हुई।


Next Story