विश्व

एक ऐसे आइलैंड की जहां हर तरफ बिखरी हैं लाशें, जिंदा लोगों के जाने पर है पाबंदी

Shiddhant Shriwas
18 Sept 2021 6:18 PM IST
एक ऐसे आइलैंड की जहां हर तरफ बिखरी हैं लाशें, जिंदा लोगों के जाने पर है पाबंदी
x
दुनिया भर में ऐसे कई विचित्र स्थान हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण विश्व भर में काफी चर्चित रहते हैं। इन जगहों पर दूर दूर से कई पर्यटक रोमांच पाने के लिए घूमने जाते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दुनिया भर में ऐसे कई विचित्र स्थान हैं, जो अपने अनोखेपन के कारण विश्व भर में काफी चर्चित रहते हैं। इन जगहों पर दूर दूर से कई पर्यटक रोमांच पाने के लिए घूमने जाते हैं। पर क्या आपको पता है कि दुनिया में एक ऐसा भी आइलैंड भी है, जहां पर केवल लाशें ही लाशें हैं। ये आइलैंड इतना डरावना है कि यहां आने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। हालांकि इस स्थान पर किसी भी जिंदा इंसानों को जाने की अनुमति नहीं है। ये आइलैंड पूरी तरह से पब्लिक के लिए बैन है। इस जगह को डेडमैन आइलैंड के नाम से जाना जाता है। इस रहस्यमयी आइलैंड पर इंसानों के कंकाल और खोपड़ियां देखने को मिलती हैं। ये डरावनी जगह यूके के कैंट में स्थित है। इस स्थान पर अक्सर कई डेड बॉडिज बरामद होती रहती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस डरावने आइलैंड के बारे में जहां हर तरफ केवल और केवल लाशें ही बिखरी रहती हैं।

ये आइलैंड सालों से समुद्र के अंदर छिपा था। हालांकि हाल फिलहाल में सी लेवल के भीतर हुए कुछ बदलाव के कारण ये दोबारा नजर में आ गया है। गौरतलब बात है कि इस बार आइलैंड को देखने के बाद हर कोई हैरान है।

इसकी मुख्य वजह ये है कि आइलैंड पर हर ओर केवल और केवल इंसानी हड्डियां दिख रही हैं। कंकालों के साथ इंसानी खोपड़ी और दांत भी इस रहस्यमयी आइलैंड पर देखे जा सकते हैं।

आइलैंड को इस स्थिति में देखने से कई लोग हैरान हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्थान पर करीब 200 साल पहले कैदियों की लाशें दफनाई जाती थीं। हालांकि बाद में सी लेवल उठने से आइलैंड समुद्र में डूब गया।

इस कारण लाशें सतह पर आ गई होंगी। सी लेवल कम होने के बाद अब आइलैंड दोबारा नजर में आया है, तो सतह पर कई सारे नरकंकाल देखने को मिल रहे हैं। इस रहस्यमयी आइलैंड को लेकर देश दुनिया में खूब चर्चा की जा रही है।

Next Story