विश्व

बिकिनी में अश्लील हरकतें, महिला विधायक पर भड़के लोग, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
7 July 2022 12:32 PM IST
बिकिनी में अश्लील हरकतें, महिला विधायक पर भड़के लोग, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: एक महिला विधायक ने अपने क्षेत्र के लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह कथित तौर से बिकिनी में अश्लील हरकतें करती नजर आती हैं. इस पर जब लोगों का गुस्सा फूटा तो वह अपना बचाव करने लगीं.

टियारा मैक, अमेरिका के रोड आइलैंड के डिस्ट्रिक्ट 6 का प्रतिनिधित्व करती हैं. वह डेमोक्रेटिक पार्टी की विधायक (स्टेट सेनेटर) हैं. उन्होंने हाल ही में टिकटॉक पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें वह बिकिनी में नजर आती हैं. वह सिर के बल खड़ा होकर एक तरह का डांस करती दिखती हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ब्लॉक आइलैंड पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करती एक होनहार सेनेटर.
वीडियो के अंत में टियारा ने कैमरे पर आकर कहा- वोट सीनेटर मैक. इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर रोड आइलैंड स्टेट सेनेटर टियारा मैक की खूब आलोचना हो रही है. एक निर्वाचित विधायक को छोटे कपड़ों में ऐसा डांस करते देख लोग गुस्से में आ गए.
लोगों के कमेंट पर बाद में ब्राउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट 28 साल की महिला विधायक ने फनी फेशियल एक्सप्रेशन के जरिए जवाब दिया. एक यूजर ने कमेंट किया- इस पोस्ट के बाद मैं आपकी यह शिकायत बिल्कुल भी सुनना नहीं चाहता हूं कि 'इस देश में महिलाओं की इज्जत नहीं की जाती है'.
जवाब में महिला विधायक ने कहा- हनी बेबी. ऐसा नहीं है. क्योंकि मेरे पास Ivy लीग की डिग्री है और मैं स्टेट सिनेटर के पद पर बैठी हूं. मेरे पहनावे से इसका कोई लेना देना नहीं है. मैं क्या कर रही हूं इससे भी नहीं. टियारा ने इसके अलावा भी कई यूजर्स को फनी अंदाज में जवाब दिया.
बता दें कि रोड आइलैंड सीनेट के लिए चुने जाने के बाद 5 जनवरी 2021 को टियारा मैक ने अपना ऑफिस संभाला था. उन्हें चुनाव में 60 फीसदी वोट मिले थे. वह पहली ओपनली LGBTQ ब्लैक पर्सन हैं जो विधायक चुनी गई हैं.
राजनीति में सफलतापूर्वक डेब्यू करने से पहले टियारा मैक साउथ न्यू इंग्लैंड के प्लांड पैरंटहुड में यूथ ऑर्गेनाइजिंग स्पेशलिस्ट के तौर पर काम करती थीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story