विश्व

एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

jantaserishta.com
18 Nov 2026 11:11 AM IST
एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं
x
नई दिल्ली: एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकरा किया है। साथ ही, कहा कि उनकी दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं है। मंगलवार को नतीजों के बाद एनवीडिया के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा, "एनवीडिया बोर्ड ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और जेन्सेन को फिर से सीईओ बनाने का कोई इरादा नहीं है।"
इससे पहले दिन में हुआंग ने सीईओ के रूप में फिर से वापसी का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि अगर एनवीडिया का बोर्ड चाहे, तो वे फिर से पद पर वापस आने चाहेंगे। हालांकि, जोन्स ने कहा कि कंपनी हुआंग से आगे बढ़ने का मन बना चुकी है और फिलहाल नए सीईओ की तलाश कर रही है।
सीईओ बनने का प्रस्ताव देते हुए हुआंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया कि पिछले एक हफ्ते में, मुझे दोस्तों, इंडस्ट्री के साथियों और ऐसे लोगों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है जिनसे मैं कभी नहीं मिला। मेरे और मेरे परिवार के प्रति दया दिखाने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।
उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा कि मेरे जाने के बाद से, एनवीडिया के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की ओर से मुझे सीईओ के रूप में वापस आने के लिए लगातार आग्रह मिल रहे हैं। ऐसे समय में जब कंपनी जटिल तकनीक, बाजार, प्रतिस्पर्धा और भू-राजनीतिक चुनौतियों से गुजर रही है, कई लोग मुझसे सीधे संपर्क कर रहे हैं। एनवीडिया एक ऐसी कंपनी है जो सदियों में एक बार ही देखने को मिलती है। अगर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लगता है कि मेरी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मुझे इन आग्रहों को स्वीकार करने और सीईओ के रूप में वापस आने में गर्व होगा। कथित चीनी जासूस और अपने कर्मचारियों से अफेयर के चलते हुआंग ने एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story