विश्व

नर्स पहुंची जेल, महिला मरीज को ऐसे दिया धोखा

jantaserishta.com
20 Aug 2022 11:06 AM IST
नर्स पहुंची जेल, महिला मरीज को ऐसे दिया धोखा
x

नई दिल्ली: एक नर्स ने अस्पताल में भर्ती महिला मरीज के करीब तीन लाख चुरा लिए. नर्स ने पहले तो 84 साल की बुजुर्ग महिला का एटीएम कार्ड चोरी किया और फिर उससे रुपये निकालकर शॉपिंग कर डाली. अब इस मामले का खुलासा होने पर नर्स को नौकरी से निकाल दिया गया. साथ ही उसे जेल की सजा सुनाई गई.

द मिरर के मुताबिक, बुजुर्ग महिला डिमेंशिया से पीड़ित थी. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान 57 साल की नर्स डोरोथी हॉवेल ने महिला का एटीएम कार्ड चुरा लिया और उनके खाते से 2 लाख 83 हजार से अधिक रुपये उड़ा दिए. जिस वक्त नर्स डोरोथी ने ये काम किया महिला मरीज बेहोशी की हालत में थी.
ब्रिटेन की रहने वाली डोरोथी हॉवेल रॉयल स्टोक अस्पताल में काम करती थी. उन पर नवंबर 2020 में मरीज के एटीएम कार्ड से चोरी-छिपे पैसे निकालने के आरोप में एक्शन लिया गया है. मरीज के एक रिश्तेदार ने एटीएम से पैसे निकाले जाने की शिकायत पुलिस से की थी. जिसके बाद पुलिस ने बैंक से संपर्क किया.
जांच में पाया गया कि जब महिला अस्पताल में भर्ती थी और बेहोशी की हालत में थी, तब उनके एटीएम से 12 बार पैसे निकाले गए.
इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा. जहां सुनवाई के दौरान बताया गया कि महिला मरीज के खाते से कुल निकासी 2 लाख 83 हजार रुपये से अधिक की हुई थी. मामले में कोर्ट ने नर्स को 10 महीने जेल की सजा सुनाई, वहीं अस्पताल ने नर्स को नौकरी से बर्खास्त कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story