विश्व

जेलीफिश की वजह से फ्रांस में बंद हुआ परमाणु संयंत्र

jantaserishta.com
12 Aug 2025 1:34 PM IST
जेलीफिश की वजह से फ्रांस में बंद हुआ परमाणु संयंत्र
x
नई दिल्ली: फ्रांस का 'ग्रेवलाइन्स परमाणु ऊर्जा संयंत्र' जेलीफिश एक विशाल झुंड के कारण अपने आप बंद हो गया। ऊर्जा संयंत्र संचालित करने वाली ईडीएफ समूह ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। ईडीएफ ने बताया कि समुद्री जीवों के झुंड ने संयंत्र के कूलिंग सिस्टम के फिल्टरों को जाम कर दिया। जेलीफिश की विशाल संख्या के कारण संयंत्र की चार बिजली इकाइयां अपने आप बंद हो गईं। इस घटना के कारण पूरा संयंत्र बंद हो गया। रखरखाव की वजह से दो अन्य इकाइयां पहले से ही बंद थीं।
उर्जा समूह ने बताया, "रविवार देर रात हुई इस घटना का संयंत्र, कर्मियों और पर्यावरण की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। जिलेटिन जैसे जीव संयंत्र के गैर-परमाणु हिस्से तक ही पहुंच पाए।" संस्था ने कहा, "संयंत्र की टीमें सक्रिय हो गई हैं और उत्पादन इकाइयों को सुरक्षित रूप से फिर से शुरू करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।"
प्रभावित परमाणु संयंत्र उत्तरी सागर से जुड़ने वाले एक चैनल से कूलिंग जल प्राप्त करता है। उत्तरी सागर में कई जेलीफिश प्रजातियां पाई जाती हैं। संयंत्र संचालक की तरफ से घटना में शामिल जेलीफिश के बारे में सटीक जानकारी नहीं दी गई है। जेलीफिश का तटीय बिजली संयंत्रों के काम में बाधा डालने का लंबा इतिहास रहा है। जेलीफिश बार-बार कूलिंग प्रणालियों में फंस जाती हैं और परमाणु और पारंपरिक ऊर्जा संयंत्रों के पाइपों को अवरुद्ध कर देती हैं।
ग्रेवलाइन्स बिजली संयंत्र फ्रांस के सबसे बड़े परमाणु संयंत्रों में से एक है। फ्रांस की 70 प्रतिशत बिजली परमाणु प्रतिष्ठानों से आती है। इस संयंत्र की छह इकाइयों में से प्रत्येक का अधिकतम उत्पादन 900 मेगावाट है, जिससे यह स्टेशन अकेले अनुमानित 50 लाख घरों को बिजली प्रदान करने में सक्षम है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story