विश्व

परमाणु संयंत्र में विस्फोट या रिसाव का मतलब पूरे यूरोप में कायमत, महाद्वीप खाली कराना पड़ेगा

Subhi
5 March 2022 1:00 AM GMT
परमाणु संयंत्र में विस्फोट या रिसाव का मतलब पूरे यूरोप में कायमत, महाद्वीप खाली कराना पड़ेगा
x
यूक्रेन ने रूसी सेना पर जैपोरिझिया परमाणु ऊर्जा उत्पादन संयंत्र पर शुक्रवार को हमला करने का आरोप लगाया। हमले से संयंत्र के छह में से एक रिएक्टर में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया

यूक्रेन ने रूसी सेना पर जैपोरिझिया परमाणु ऊर्जा उत्पादन संयंत्र पर शुक्रवार को हमला करने का आरोप लगाया। हमले से संयंत्र के छह में से एक रिएक्टर में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेताया कि विस्फोट या रेडियोएक्टिव पदार्थों का रिसाव हुआ तो यह न केवल यूक्रेन बल्कि पूरे यूरोप का अंत होगा। प्लांट पर रूस ने पूरी तरह नियंत्रण कर लिया है। यह साफ नहीं है कि संयंत्र पर कैसे हमला हुआ।

निकटवर्ती शहर नेहोदर के मेयर दिमित्रो ओर्लोव का दावा है कि रूसी सेना के संयंत्र के निकट पहुंचने के बाद धमाके सुने गए। बाद में दिमित्रो को रूसी सेना ने बंधक बना लिया। जैपोरिझिया परमाणु संयंत्र के प्रवक्ता आंद्रेई तुज ने बताया कि एक रिएक्टर को नुकसान हुआ, हालांकि खतरा नहीं है। लेकिन परमाणु विशेषज्ञ इसे लेकर सजग हो गए हैं, उन्होंने बताया, यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर हमला खतरनाक हालात पैदा कर सकता है।

संयंत्र में यूरेनियम ईंधन की रॉड को ठंडा करने के लिए पानी पहुंचाया जाता है। अगर बिजली न हो तो डीजल जनरेटर उपयोग करते हैं। जनरेटर बंद हुए या डीजल खत्म हुआ तो पानी की सप्लाई रुकेगी। इससे जापान के फुकुशिमा संयंत्र के समान धमाका संभव है।

सिडनी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेविड फ्लेचर के अनुसार, रिएक्टर बंद करके भी किसी को बचाया नहीं जा सकेगा। कूलिंग सिस्टम रिएक्टर बंद होने पर भी जरूरी होता है। आईएईए ने कहा, रिएक्टर में क्षति नहीं मिली है। रूस के कब्जे के बाद से यहां रेडियोएक्टिविटी सुरक्षित सीमा में है।

जांच के लिए आईसीसी टीम यूक्रेन रवाना...

अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीसी) की टीम युद्ध अपराधों की जांच के लिए यूक्रेन चली गई गई है। मुख्य अभियोजक करीम खान ने बताया, जांच दल युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार किए जाने के सबूत जुटाएगा। यूक्रेन में युद्ध कानून के नियम लागू हैं।

जैपोरिझिया में विस्फोट यूरोप का अंत साबित होगा। महाद्वीप खाली करवाना होगा। दुनिया रूस पर युद्ध खत्म करने का दबाव डाले। -वोलोदिमीर जेलेंस्की, यूक्रेनी राष्ट्रपति

जानिए...एटमी ऊर्जा उत्पादन प्रतिष्ठान पर रूस के हमले से दुनिया के लिए क्या हो सकता है खतरा

50%जरूरत की बिजली इन संयंत्रों से पाता है यूक्रेन

यूक्रेन के पास 15 परमाणु संयंत्र हैं। 6 रिएक्टर के साथ जैपोरिझिया सबसे बड़ा है।

जैपोरिझिया का हर रिएक्टर 950 मेगावाट बिजली उत्पादन करता है, यह 1984 से 1995 में शुरू हुए थे।

इन छह में से रिएक्टर संख्या 4 अभी काम कर रहा है, चार रिएक्टर ठंडे किए जा रहे हैं और एक में ईंधन की कमी है।

यूक्रेन में ही चेर्नोबिल है, जहां 198

Next Story