विश्व

अब अरब की यात्रा सस्ते TICKET और बिना लिमिट सामान के साथ करें, एयरलाइन यात्रियों के लिए लाई नई स्कीम

Admin Delhi 1
16 Nov 2022 7:22 AM GMT
अब अरब की यात्रा सस्ते TICKET और बिना लिमिट सामान के साथ करें, एयरलाइन यात्रियों के लिए लाई नई स्कीम
x

दिल्ली: भारत से बड़ी संख्या में कामगार संयुक्त अरब अमीरात में काम करने के लिए जाते हैं। ऐसे में प्रवासियों की यात्रा की उत्तम व्यवस्था काफी जरूरी है। एयरलाइन भी समय-समय पर यात्रियों के लिए नई नई स्कीम निकालती है और उन्हें कम किराए में यात्रा की सुविधा देती है। Air India Express ने भी भारत और अरब के बीच उड़ानों की घोषणा की है। शारजाह और भारत के शहर त्रिची के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध है।

एयरलाइन ने ट्वीट कर दी जानकारी: बताते चलें कि Air India Express ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि शारजाह और भारत के शहर त्रिची के बीच डायरेक्ट उड़ानों के संचालन की व्यवस्था मौजूद है। उड़ान का किराया INR12,156 है और ये उड़ान त्रिची से 7:35AM पर रवाना होगी और 10:25AM पर शारजाह पहुंचेगी, यह उड़ान भारत के शहर त्रिची से UAE के लिए होगा।

सस्ते में मिलेगा टिकट: वहीं शारजाह से भारत के शहर त्रिची के लिए संचालित होने वाली उड़ान का किराया AED395 है और ये उड़ान शारजाह से 9:40PM पर रवाना होगी और 3:30PM पर शारजाह पहुंचेगी। इसके साथ ही एयरलाइन ने बताया है कि किराया अपने निचले स्तर पर चल रहा है। कोझिकोड और कन्नूर आने वाले यात्रियों का किराया 269 AED लगेगा। आप एयरलाइन की वेबसाइट, ट्रैवल एजेंट्स आदि माध्यमों से टिकट बुक कर सकते हैं।

Next Story